श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वायनाड से आज नामांकन करेंगे राहुल गांधी, अमेठी पर कांग्रेस की चुप्पी

lok sabha election 2024 congress leader Rahul Gandhi addressed public meeting in Amethi

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। साल 2019 में उनको यहां से जीत हासिल हुई थी। लेकिन उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट अभी भी एक तरीके से रहस्य बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस सीट के लिए अभी भी चुप्पी साध रखी है। क्या राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव लड़ेंगे इस सवाल का जवाब कोई नहीं दे रहा है। अमेठी सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता है। लेकिन, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था। ‌

कौन होगा रायबरेली से कांग्रेस का उम्मीदवार

यूपी में रायबरेली और अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली को लेकर कांग्रेस की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। वहां से कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह पहले ही इस बात की घोषणा कर चुकी हैं। सोनिया गांधी पहले ही राजस्थान से राज्यसभा जाने का फैसला ले चुकी हैं, इसके बाद इस तरीके की भी अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं। लेकिन अमेठी पर अभी भी तस्वीर साफ नहीं है।

इन तारीखों में होंगे लोकसभा चुनाव

साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सात चरणों में होगा, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल के बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे, इसके बाद 4 जून को मतगणना होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज