Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में मेगा रैली करेंगे अमित शाह

AMIT SHAH | JAYANT CHAUDHARY | BJP | RLD | SHRESHTH BHARAT

Loksabha election 2024: साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कमर कस ली है। देश के गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में मेगा रैली करेंगे। इससे पहले मुजफ्फरनगर के शाहपुर में शाह नेशनल इंटर कॉलेज ग्राउंड पर सार्वजनिक बैठक करेंगे। इसके बाद मुरादाबाद के होटल में दोपहर तीन बजे लोकसभा को ग्रुप की बैठक लेंगे।

शाहपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में अमित शाह के साथ जयंत चौधरी भी नजर आएंगे दोनों एक साथ जनसभाएं करेंगे। हाल ही में मंच पर बोलते हुए जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की थी उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना चौधरी चरण सिंह से की थी। ‌आज जयंत चौधरी किसानों को एकजुट करने की कोशिश करेंगे।

https://twitter.com/drsanjeevbalyan/status/1775082157335281903?s=20

इन तारीखों में होंगे लोकसभा चुनाव

साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सात चरणों में होगा, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल के बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे, इसके बाद 4 जून को मतगणना होगी।

भारतीय जनता पार्टी ने 2014 और 2019 में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए संजीव बालियानको तीसरी बार भी अपना प्रत्याशी घोषित किया है। संजीव बालियान का जन्म 23 जून 1972 को जनपद मुजफ्फरनगर के गांव कुटबी में हुआ था।

संजीव बालियान को पढ़ाई के समय से ही राजनीति में रुचि रही है। वह एक अच्छे छात्र नेता भी रहे हैं। संजीव बालियान ने  चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार से पशु चिकित्सा विज्ञान में BSc और एनिमल हसबेंडरी, MSc से डिग्री हासिल की थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती