Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha Election 2024 : कांग्रेस के बागी 6 विधायकों ने जॉइन की BJP, जानिए क्या कहा

Congress MLAs joined BJP | BJP | Himachal Politics | Shreshth UP

Himachal Politics: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने वाले ये विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा हैं। सारे विधायक आज यानि शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की मौजूदगी में भाजपा पार्टी में शामिल हुए।

बैठक के बाद बनी थी सहमति

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने इन 6 विधायकों को अयोग्य ठहराया था। इन विधायकों की गुरुवार रात को भाजपा के हाईकमान के साथ बैठक हुई। इस बैठक के बाद विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर सहमति बनी थी। इस बैठक में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी शामिल थे। भाजपा से बातचीत के लिए बागी विधायकों ने राजेंद्र राणा को अधिकृत किया था।

लोकसभा चुनाव के लिए बना सकती है उम्मीदवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा से मुलाकात में अयोग्य घोषित विधायकों की सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापसी, भाजपा में जॉइनिंग और राजनीति में उनके भविष्य को लेकर चर्चा हुई। चर्चा है कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए इन बागी विधायकों को कांगड़ा व मंडी से अपने उम्मीदवार के तौर पर खड़ा कर सकती है। वहीं, विधानसभा उपचुनाव के लिए इन विधायकों को भाजपा प्रत्याशी घोषित कर सकती हैं। इस बारे में बात करते हुए राजेंद्र राणा ने मीडिया को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई है। मुलाकात के बाद सबकुछ तय हो गया है।

चर्चा यह भी है कि तीन निर्दलीय भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जयराम ठाकुर निर्दलियों को लेकर नई दिल्ली गए थे। आज शाम करीब 7 बजे सभी शिमला पहुंचेंगे। कांग्रेस के इन 6 बागी और तीन निर्दलीय विधायकों को पीटरहॉफ शिमला पहुंचाया जाएगा।

तानाशाह हैं यहां के मुख्यमंत्री: राजेंद्र राणा

राजेंद्र राणा ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस की सरकार जब से बनी है, तब से उनकी सुनवाई नहीं हुई हैं। कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार देने के साथ और कोई भी मुद्दे पर गौर नहीं किया है। कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री तानाशाह बन गए हैं। वो लोगों को अपमानित कर रहे हैं। विधायकों की सुनने वाला यहां कोई नहीं है। सरकार विधायकों के मुताबिक नहीं चल रही है, बल्कि सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके सहयोगी चला रहे हैं। हिमाचल सरकार वेंटिलेटर पर है।

कांग्रेस का कोई विजन नहीं है : सुधीर

सुधीर शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस का काम सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करना है। जब हम अपनी जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में विधायक होने का क्या मतलब रह जाता है। इसी कारण राज्यसभा चुनाव में हमने हमारे राज्य के हर्ष महाजन को वोट दिया। हम सब अपनी मर्जी से आज भाजपा में शामिल हुए हैं। किसी भी व्यक्ति को ऐसी जगह पर नहीं रहना चाहिए, जहां उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे।

भाजपा का दामन थामने के बाद विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा, “आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश भी विकास के मामले में आग बढ़े इसलिए हमने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ी है और भाजपा में शामिल हुए हैं”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही