Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कंगना पर नहीं पड़ा रहा ‘इमरजेंसी’ पर हंगामे का असर, विवाद के बीच अनाउंस की नई फिल्म

कंगना के ऊपर फिल्म को लेकर उठ रहे विवादों का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस ने एक और नया प्रोजेक्ट साइन कर लिया है...
kangana ranaut announces new film bharat-bhhagya amid Emergency Controversy READ IN DETAIL

Emergency Controversy: बी-टाउन क्वीन और मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत इन दिनों लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक होने वाली थी, मगर फिल्म को लेकर देशभर में विवाद हो रहा है, जिसकी वजह से सेंसर बोर्ड ने ‘इमरजेंसी’ को सर्टिफिकेट देनी की प्रक्रिया को होल्ड कर दिया है और फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल के लिए टल गई है।

कंगना रनौत ने साइन की नई फिल्म

वहीं, कंगना के ऊपर फिल्म को लेकर उठ रहे विवादों का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां इमरजेंसी को रिलीज डेट नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस ने एक और नया प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। जी हां, एक्ट्रेस एक नई फिल्म में काम करने जा रही है, जिसका टाइटल है ‘भारत भाग्य विधाता’।

यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ‘अल्फा’ की शूटिंग के लिए पहुंचीं कश्मीर  

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

कंगना रनौत की इस नई फिल्म की जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। इस फिल्म के राइटर और डायरेक्ट मनोज तपड़िया हैं। वहीं, कंगना बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या जलसा के बाहर हुईं स्पॉट, वीडियो वायरल

विवादों में फंसी ‘इमरजेंसी’ (Emergency Controversy)

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ इन दिनों विवादों में घिरी हुई नजर आ रही है। फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर 14 अगस्त को जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें- ‘स्त्री 2’ के बाद नए घर में शिफ्ट हुईं Shraddha Kapoor, किराया सुन चौक जाएंगे आप

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग