श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Election: ताजा सर्वे में BJP का तूफान, इस राज्य में क्लीन स्वीप करेगी पार्टी

BJP clean sweep in Uttarakhand in survey

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए अबकी बार 400 पार का नारा दे चुका है। पीएम मोदी के मैजिक को देखते हुए भाजपा भी पूरी तरह से आश्वस्त है। फिलहाल जो सर्वे आ रहे हैं उसके बाद सत्तारूढ़ पार्टी का आत्मविश्वास और बढ़ने जा रहा है। एक सर्वेक्षण के अनुसार, उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिलने जा रहा है।

जन की बात सर्वे कहता है कि भाजपा का वोट शेयर 60 प्रतिशत से ऊपर रहेगा। गुरुवार को जारी सर्वे में कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी का जादू एक 2014 और 2019 की तरह एक बार फिर उत्तराखंड में सिर चढ़कर बोलेगा।

सर्वे बता रहा है कि पौड़ी गढ़वाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी को करीब 69.7 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 25 फीसदी वोट ही मिल सकते हैं। अन्य को 4.3 फीसदी मिलने की उम्मीद है।

सर्वे के मुताबिक, “नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी को 63 फीसदी वोट मिल सकते हैं जबकि कांग्रेस को सिर्फ 32 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि अन्य को पांच फीसदी वोट मिल सकते हैं।”

कहां मिल सकते हैं सर्वाधिक वोट

भाजपा को सर्वाधिक वोट (71 फीसदी) टिहरी गढ़वाल सीट पर मिल सकते हैं। यहां से कांग्रेस सिर्फ 25 फीसदी वोट पर सिमट सकती है। जबकि बाकियों को 4 फीसदी वोट मिल सकता है।

अल्मोड़ा सीट पर बीजेपी को 67 फीसदी जबकि कांग्रेस को सिर्फ 28 फीसदी वोट मिल सकते हैं। हरिद्वार सीट पर बीजेपी को 50.4 फीसदी वोट मिल सकते हैं। यहां से कांग्रेस को सिर्फ 35.6 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

हरिद्वार को छोड़कर बाकी चारों लोकसभा सीटों पर बीजेपी को 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है, जबकि हरिद्वार में उसे 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिल रहे हैं.

उत्तराखंड में कितनी सीटें

543 लोकसभा सीटों में से पहाड़ी राज्य में पांच सीटें हैं। उत्तराखंड की जनता एक ही चरण में 19 अप्रैल को वोट डालेगी। भाजपा ने इन सीटों के लिए माला राज्य लक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी, अजय टम्टा, अजय भट्ट और त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मैदान में उतारा है।

2014 और 2019 दोनों चुनावों में बीजेपी ने उत्तराखंड की सभी लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Suryakumar Yadav Emotional Post
'29 जून 2024 हमेशा याद रहेगा...', विश्व कप जीत को याद कर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; शेयर की खास तस्वीरें
Kasganj Aircraft Crash
कासगंज में सोलो ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेसना-152 विमान, महिला पायलट घायल; DGCA जांच में जुटी
CM Yogi slams Akhilesh Yadav
CM योगी ने पीलीभीत को दी 569 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना; बोले- सपा के लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था...
Nasrapur Rape-Murder Case
नसरापुर रेप-मर्डर केस में अदालत का ऐतिहासिक निर्णय, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने फांसी की सजा वाले फैसले की सराहना की
Noida Fire Accident
Noida Fire Accident: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Himachal Weather
Himachal Weather: रातभर की बारिश से शिमला का मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटकों की बढ़ी रौनक; अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना