श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गिल ने किया सीजन के रिकॉर्ड को ‘किल’, GT  ने PBKS को दिया बड़ा टारगेट

ipl 2024 subhman gill batting record

IPL 2024 Shubman Gill: इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 17 में गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने कप्तान शुभमन गिल की पारी की बदौलत पंजाब किंग्स को जीत के लिए 200 रनों का स्कोर दिया है। गिल ने ओपनिंग में आते हुए 48 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली। उनके अलावा साई सुदर्शन ने 19 गेंदों पर 33 रनों का योगदान दिया।

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा राहुल तेवतिया की धमाकेदार फिनिशिंग ने मैच में कहर बरपाया। राहुल ने 8 गेंदों पर 23 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले इस टीम में केन विलियमसन की वापसी हुई थी क्योंकि डेविड मिलर को चोट लगी है। विलियमसन ने भी 22 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजी की बात करें तो कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 44 रन देकर दो विकेट लिए। हरप्रीत बरार ने चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया। हर्षल पटेल ने चार ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट लिया।

इस मैच के जरिए शुभमन गिल ने सीजन का बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। आईपीएल 2024 के अब तक हुए मैचों में कुछ धमाकेदार पारियां देखने को मिली हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर जिन्होंने इस सीजन में अब तक का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया है-

आईपीएल 2024 में अब तक का सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर

  1. Shubman Gill ने अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 87 रन बनाए।
  2. Sunil Narine ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में 85 रन बनाए।
  3. Riyan Parag ने जयपुर में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 84 रन बनाए।
  4. Virat Kohli ने बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 83 रन बनाए।
  5. Sanju Samson ने जयपुर में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Suryakumar Yadav Emotional Post
'29 जून 2024 हमेशा याद रहेगा...', विश्व कप जीत को याद कर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; शेयर की खास तस्वीरें
Kasganj Aircraft Crash
कासगंज में सोलो ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेसना-152 विमान, महिला पायलट घायल; DGCA जांच में जुटी
CM Yogi slams Akhilesh Yadav
CM योगी ने पीलीभीत को दी 569 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना; बोले- सपा के लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था...
Nasrapur Rape-Murder Case
नसरापुर रेप-मर्डर केस में अदालत का ऐतिहासिक निर्णय, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने फांसी की सजा वाले फैसले की सराहना की
Noida Fire Accident
Noida Fire Accident: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Himachal Weather
Himachal Weather: रातभर की बारिश से शिमला का मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटकों की बढ़ी रौनक; अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना