श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘मुझे सांसद बनते देखना चाहती है अमेठी की जनता’, रॉबर्ट वाड्रा का दावा

Robert Vadra

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि अमेठी का जनता ऐसा चाहती है। एक समय अमेठी की सीट गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती थी लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने यहां राहुल गांधी को हराया था। ये लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका था।

अमेठी सीट के बारे में बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि लोगों की ये इच्छा है, अगर मैं सांसद बनने के बारे में सोच रहा हूं तो मुझे अमेठी से चुनाव लड़ना चाहिए। क्योंकि वहां के लोग गांधी परिवार की परिवार चाहते हैं। हालांकि वाड्रा ने ये भी कहा कि वे चाहते हैं पहले उनकी पत्नी और पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी सांसद बने। तब वे उनको फॉलो करेंगे।

बता दें, कांग्रेस पार्टी ने अभी तक ना तो अमेठी से उम्मीदवार घोषित किया है और ना ही रायबरेली से। वाड्रा का कहना है कि पार्टी आलाकमान ही इस बारे में कोई फैसला लेगी। वाड्रा ने स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लोग मौजूदा सांसद से खुश नहीं हैं। उनको लगता है कि गलती हो गई है। गांधी परिवार से इस क्षेत्र की सालों से सेवा की है। अब लोग इस परिवार की फिर से वापसी चाहते हैं।

कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी के साथ एलायंस बना चुकी है। रायबरेली सीट से 2004 से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव जीतती आ रही थीं। वे अब राज्यसभा में चुनी जा चुकी हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Suryakumar Yadav Emotional Post
'29 जून 2024 हमेशा याद रहेगा...', विश्व कप जीत को याद कर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; शेयर की खास तस्वीरें
Kasganj Aircraft Crash
कासगंज में सोलो ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेसना-152 विमान, महिला पायलट घायल; DGCA जांच में जुटी
CM Yogi slams Akhilesh Yadav
CM योगी ने पीलीभीत को दी 569 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना; बोले- सपा के लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था...
Nasrapur Rape-Murder Case
नसरापुर रेप-मर्डर केस में अदालत का ऐतिहासिक निर्णय, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने फांसी की सजा वाले फैसले की सराहना की
Noida Fire Accident
Noida Fire Accident: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Himachal Weather
Himachal Weather: रातभर की बारिश से शिमला का मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटकों की बढ़ी रौनक; अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना