श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

साजिद के पिता ने पुलिस से की ये मांग, बदायूं हत्याकांड में नया अपडेट

Badaun murder case | shreshth bharat |

Badaun Double Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस अब साजिद को कॉल कर बदायूं बुलाने वाले शख्स की तलाश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसने साजिद को शहर बुलाया। इसके बाद ही इतनी बड़ी दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस हत्या से जुड़ी कड़ी को सुलझाने में जुटी है। वहीं, पुलिस साजिद के भाई जावेद के फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था साजिद

बता दें, बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च शाम करीब 6.30 बजे विनोद कुमार के घर में घुसकर उनके बेटे आयुष और अहान की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी साजिद और जावेद के खिलाफ हत्या की धाराओं में FIR दर्ज की गई। वारदात के तीन घंटे बाद ही साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि जावेद ने बरेली में सरेंडर कर दिया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

साजिद के पिता ने की ये मांग

जानकारी के मुताबिक, साजिद के पिता ने बेटे जावेद को निर्दोष बताते हुए पुलिस से मांग की है कि उनके दोनों बेटों की कॉल हिस्ट्री खंगाली जाए और उनकी कॉल डिटेल सार्वजनिक की जाए। दरअसल, साजिद के पिता बाबू खां का कहना है कि 19 मार्च को उनके दोनों बेटे तीन बजे के बाद घर आ गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों की हत्या से पहले साजिद को किसी की कॉल आई थी। इसके बाद साजिद बाइक लेकर बदायूं जाने की बात कहकर घर से चला गया। तीन घंटे बाद खबर मिली कि साजिद का बदायूं में किसी से झगड़ा हो गया है। इसके बाद जावेद बदायूं जाने के लिए अपनी मां नाजरीन के साथ बस स्टैंड पर पहुंचा। पता लगा कि दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है और साजिद का नाम आ रहा है। इसके बाद जावेद डर गया और दिल्ली भाग गया।

साजिद के पिता ने पुलिस से मांग की है कि उनके दोनों बेटों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर पता लगाया जाए कि साजिद को बुलाने वाला कौन है। अगर यह पता लग जाए कि साजिद को कॉल करने वाला कौन है और उसने साजिद को बदायूं क्यों बुलाया तो हो सकता है कि निर्मम हत्या की असली वजह भी सामने आ जाए।

इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर का कहना है कि हत्या के हर पहलू पर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उनकी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। कॉल करने वाले का भी पता लगाया जा रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज