श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

TMC नेता महुआ मोइत्रा को ED का समन, जानिए क्या है मामला

MAHUA MOITRA | TMC | ED | SHRESHTH BHARAT

फेमा मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी किया है। महुआ मोइत्रा को 28 मार्च को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया है। फेमा मामले में पूछताछ के लिए इससे पहले हीरानंदानी समूह के प्रमोटर्स निरजंन हीरानंदानी और उनके बेटे दर्शन हीरानंदानी को ईडी ने फरवरी में बुलाया था। हीरानंदानी ने कहा कि उन पर फेमा उल्लंघन का आरोप 16 साल पहले का है। अब तक इस मामले में उनसे कम से कम 43 बार पूछताछ हो चुकी है।

कैश फॉर क्वेरी के मामले में दर्ज है केस

भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल में भी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने टीएमसी सांसद पर संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया था। लोकपाल ने CBI को महुआ मोइत्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामले दर्ज जांच के आदेश दिए हैं। मोइत्रा के खिलाफ भाजपा नेता निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद सीबीआई को जांच के आदेश दिए हैं। मोइत्रा पर उद्योगपति गौतम अड़ानी और पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधने के लिए व्यवसायी दर्शन से नकदी और उपहार लेने के बदले में लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था।


हीरानंदानी के बीच सवाल पूछने के लिए रिश्वत के आदान-प्रदान के सबूत

लोकसभा स्पीकर को लिखे अपने पत्र में दुबे ने कहा था कि उन्हें वकील और महुआ के पूर्व दोस्त जय अनंत का एक पत्र मिला है। इसमें उन्होंने मोइत्रा और जाने-माने बिजनेस टाइकून दर्शन हीरानंदानी के बीच सवाल पूछने के लिए रिश्वत के आदान-प्रदान के सबूत साझा किए हैं। इसके आधार पर निष्कर्ष निकाला गया कि मोइत्रा ने संसद में उनके द्वारा पूछे गए कुल 61 में से लगभग 50 प्रश्न दर्शन हीरानंदानी और उनकी कंपनी के व्यावसायिक हितों को बचाने के लिए थे।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना