श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अक्षय तृतीया पर राशिनुसार खरीदें ये सामान, माता लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा

Akshaya Tritiya | Akshaya Tritiya 2024 | hindu | rashifal | shreshth bharat

Akshaya Tritiya 2024: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत महत्व है। इस बार की अक्षय तृतीया खास है, क्योंकि शुक्रवार को एक साथ मित्र और अक्षय योग बन रहा है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने पर सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। अक्षय तृतीया पर कुछ वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि अपनी राशि के अनुसार क्या सामान खरीदने से आप पर धन की वर्षा होगी।

मेष

मेष राशि का स्वामित्व मंगल ग्रह करता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाल रंग के वस्त्र, मसूर की दाल और तांबे से बनी चीजें खरीदने से लाभ मिलेगा।

वृषभ

अक्षय तृतीया पर वृषभ राशि के लोग चांदी के आभूषण, चावल और बाजरा खरीद सकते हैं। इससे आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी।

मिथुन

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इन जातकों को आज के दिन हरे रंग की चीजें खरीदने से लाभ मिलता है।

कर्क

कर्क राशि वालों को दूध या दूध से बनी चीजें और चावल खरीदने से लाभ होगा। इनके लिए सफेद रंग शुभ माना जाता है।

सिंह

सिंह राशि वालों को इस दिन बूंदी के लड्डू, पीले फल और सोना खरीदना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसेगी।

कन्या

कन्या बुध ग्रह की दूसरी राशि है। इस राशि वालों को हरे रंग की वस्तुएं और मूंग की दाल खरीदनी चाहिए।

तुला

शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि वालों को इस दिन चांदी से बनी चीजें, चावल और चीनी आदि खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से इनके सौभाग्य में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के वालों को अक्षय तृतीया के दिन तांबे से बनी चीजें खरीदनी चाहिए। इसके अलावा, गुड़ की खरीदारी भी कर सकते हैं।

धनु

इस दिन धनु राशि वालों को पीली वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इसके साथ ही सोना खरीदना भी इनके लिए शुभ होता है।

मकर

मकर राशि के लोग इस दिन लोहे से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं। इसके अलावा, उड़द की दाल और दही आदि खरीदना भी शुभ रहेगा।

कुंभ

अक्षय तृतीया के दिन कुंभ राशि वाले तिल खरीद सकते हैं। इसके अलावा, ये लोग लोहे से बनी चीजें भी खरीद सकते हैं।

मीन

मीन राशि वाले हल्दी, पीली दाल और केला खरीद सकते हैं। ऐसा करने से उनकी तरक्की होगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी