Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अक्षय तृतीया पर CM योगी ने रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के लिए कामना की

CM Yogi Adityanath | Akshaya Tritiya | shreshth bharat |

CM Yogi Adityanath: आज अक्षय तृतीया की पावन तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की और सभी नागरिकों को अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई भी दी।

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, आदि पूजन सामग्री अर्पित की। इसके बाद दूध और फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वान पुरोहितगण ने महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूरा कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षय तृतीया पर्व पर सभी नागरिको को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘सौभाग्य व समृद्धि के पावन पर्व अक्षय तृतीया की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। त्रिभुवन स्वामी भगवान श्री विष्णु जी एवं मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख-शांति, संपन्नता व उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।”

सीएम योगी ने दीं भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया के पावन तिथि को ही भगवान परशुराम का धरती पर आगमन हुआ था। यह तिथि परशुराम जयंती के रूप में भी मनाई जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को भगवान परशुराम जयंती की भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, ‘भगवान विष्णु के आवेशावतार, भक्ति, शक्ति एवं विद्वता के शाश्वत प्रतीक, भगवान श्री परशुराम की जयंती पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपने ज्ञान, शौर्य व तपोबल से न्याय की स्थापना करने वाले भगवान परशुराम को नमन।’

सीएम योगी को देख झूम उठे महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु

महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं की नजर जैसे ही गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पड़ी तो लोग खुशी से झूम उठे। सैकड़ो की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और योगी योगी के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इन श्रद्धालुओं के उत्साह और उल्लास को देखते हुए मुख्यमंत्री उनके पास पहुंचे और उनका किया। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों को निर्देश दिया कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा