Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 359 रनों का लक्ष्य, यशस्वी का शानदार अर्धशतक

IND v NZ Pune Test: पुणे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी को 255 रनों पर रोक दिया।
IND v NZ Pune Test

IND v NZ Pune Test: पुणे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी को 255 रनों पर रोक दिया।

मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाया और आज न्यूजीलैंड को जल्दी ऑलआउट कर दिया। अब भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए 359 रनों का लक्ष्य मिला है।

तीसरे दिन लंच तक टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि शुभमन गिल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर निराश किया और 8 रन बनाकर सैटनर का शिकार बने।

मैच के तीसरे दिन आज न्यूजीलैंड की टीम 198/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू की। टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स ने पारी की शुरुआत सावधानी से की। जब टीम का स्कोर 231 रन था तभी, ब्लंडेल को रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया।

ब्लंडेल ने 41 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। मिचेल सैंटनर ने 4 रन, एजाज पटेल ने 1 रन बनाया, जबकि टिम साउदी और विलियम ओरूर्के अपना खाता भी नहीं खोल पाए। फिलिप्स आखिरी तक नाबाद रहे और उन्होंने 48 रनों की पारी खेली।

भारत की तरफ से दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं रवींद्र जडेजा को तीन और रविचंद्रन अश्विन को दो विकेट मिले।

ये भी पढ़ें- पुणे टेस्ट में मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, भारत पर बनाई 301 रनों की बढ़त

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग