Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पुणे टेस्ट में मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, भारत पर बनाई 301 रनों की बढ़त

IND vs NZ 2nd Test Day 2: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है।
IND vs NZ 2nd Test Day 2

IND vs NZ 2nd Test Day 2: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसमें उन्होंने 259 रन बनाए और भारत ने दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए 156 रन पर ऑलआउट हो गई और कीवी टीम को अच्छी खासी बढ़त मिल गई।

वहीं, दूसरी पारी में अच्छी बढ़त हासिल करने के बाद कीवी टीम शाम तक का खेल खत्म होने तक 301 रनों की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान टॉम लाथम ने शानदार अर्धसतक लगाया और 86 रनों का स्कोर करके सुंदर का शिकार बन गए।

बता दें कि कीवी टीम ने दूसरे टेस्ट में भारत पकड़ बना ली है और जीत की ओर अग्रसर है। इस वक्त फिलीप और टॉम ब्लंडन क्रीज़ पर डटे हुए हैं। वहीं, भारत की और से सुंदर ने चार विकेट लिए है।

156 रन पर ढेर भारत

मिचेल सैंटनर के शानदार स्पेल से भारतीय टीम पहली पारी में 156 रन पर ही ढेर हो गई है। यशस्वी जायसवाल (30), शुभमन गिल (30) और रविंद्र जडेजा (38) के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया। नतीजन पूरी टीम दूसरे सेशन की शुरुआत में ही ऑलआउट हो गई। वाशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने लाजवाब गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके। उन्होंने विराट कोहली (1), सरफराज खान (11) और सरफराज खान जैसे बड़े विकेट चटकाए। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने ऋषभ पंत (18) और यशस्वी जायसवाल का शिकार किया। न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 103 रन की बड़ी लीड मिली।

न्यूजीलैंड: 

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: सुंदर ने कीवियों का किया शिकार, रोहित बिना खाता खोले वापस


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड