Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में लुधियाना से एक व्यक्ति गिरफ्तार, साजिश में था शामिल

Baba Siddiqui Murder Case: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में लुधियाना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
Baba Siddiqui Murder Case

Baba Siddiqui Murder Case: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में लुधियाना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के प्रमुख गौरव यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए बताया कि पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान में सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है तथा उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाकर बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुंबई का रहने वाला है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘सुजीत हत्या की साजिश में शामिल था और एक अन्य आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने तीन दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की हत्या के षड्यंत्र के बारे में उसे जानकारी दे दी थी। उसने उसे साजो-सामान भी मुहैया कराया था। मामले की जांच के लिए आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।’’

मुंबई के बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर को तीन लोगों ने 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन ने जारी किया अपनी आगामी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का पोस्टर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड