Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Janmashtami 2024: 26 या 27 अगस्त… कब है कृष्ण जन्माष्टमी?

Krishna Janmashtami 2024: श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस मौके पर सबसे ज्यादा उत्सव कान्हा की जन्मस्थली मथुरा-वृंदावन में होता है, जिसका नजारा देखने लायक होता है।
janmashtami 2024

Krishna Janmashtami 2024: श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस मौके पर सबसे ज्यादा उत्सव कान्हा की जन्मस्थली मथुरा-वृंदावन में होता है, जिसका नजारा देखने लायक होता है। यहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयार‍ियां शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। यह भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव है, जिसे लेकर ब्रज में व्यापक तैयारियां चल रही हैं।

मथुरा-वृंदावन में दो दिनों तक मनाई जाएगी जन्माष्टमी

देशभर में कई लोग मथुरा की जन्‍माष्‍टमी के अनुसार ही व्रत रखते हैं और कन्हैया का जन्‍मद‍िन मनाते हैं। इस बार मथुरा-वृंदावन में 2 द‍िनों तक जन्‍माष्‍टमी का उत्‍सव मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर
श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी का पर्व कब मनाया जाएगा। आइए जानते हैं…

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित सभी प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त की मध्यरात्रि को मनाया जाएगा। वहीं, वृन्दावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी 27 अगस्त की रात्रि में मनाई जाएगी। इस तरह कृष्ण जन्मोत्सव दो दिन तक चलेगा।

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कब हुआ था ?

बता दें कि हर साल भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसके दूसरे दिन नवमी के अवसर पर मंदिरों में नन्दोत्सव (कृष्ण जन्म की खुशी का उत्सव) मनाया जाता है। इसमें प्रतीकात्मक नन्द बाबा अपने यहां पुत्र जन्म होने के अवसर पर उत्सव मनाते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार