Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा में पेश, क्या बोले किरन किरेन रिजिजू?

Waqf Board Amendment Bill In Rajyasabha: बीती रात लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया है। इस विधेयक पर करीब 12 घंटे तक चर्चा चली।
Kiren Rijiju

Waqf Board Amendment Bill In Rajyasabha: बीती रात लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया है। इस विधेयक पर करीब 12 घंटे तक चर्चा चली। इस दौरान तमाम पक्ष और विपक्ष के तमाम वक्ताओं ने अपनी बात रखी और कई अन्य संशोधन सुझाए गए। लंबी चर्चा के बाद देर रात इसे विधेयक को 232 के मुकाबले 288 मतों से पारित कर दिया गया।

विधेयक के बारे में

वक्फ संशोधन विधेयक के अनुसार, वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सके, इसके लिए कई प्रावधान किए गए हैं। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और यूपीए की सरकारों में वक्फ कानून में कई बार बदलाव किए गए। उन्होंने कहा कि अगर वक्फ की संपत्तियों का सही तरीके से इस्तेमाल किया गया होता तो मुस्लिम समुदाय का तेजी से विकास हुआ होता।

विपक्ष की प्रतिक्रिया

वक्फ संशोधन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस कानून के जरिए बीजेपी पहले मुसलमानों की जमीन लेगी, उसके बाद हिंदुओं की, सिखों की, क्रिश्चनों की जमीन हथियाएगी। किरेन रिजिजू ने कहा कि इस बिल को लेकर बनी जेपीसी ने 10 शहरों में जाकर लोगों की राय ली। रिजिजू ने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से बड़ी आय हो सकती है। सच्चर कमेटी ने खुद 12 हजार करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया था।

राज्यसभा में पेश होगा विधेयक

अब इस विधेयक को गुरुवार को ऊपरी सदन राज्यसभा में पेश किया जाएगा। राज्यसभा में इस वक्त 234 सदस्य हैं। जम्मू-कश्मीर की चार सीटें खाली हैं। इसमें बहुमत के लिए 118 सांसद चाहिए। बीजेपी के पास उसके अपने 96 सांसद हैं और एनडीए के सहयोगियों के साथ कुल संख्या 113 तक पहुंचती है। इसमें जेडीयू के 4, टीडीपी के 2, और अन्य छोटे दलों के सांसद शामिल हैं।

इसके अलावा छह मनोनीत सदस्य हैं, जो आमतौर पर सरकार के पक्ष में वोट करते हैं। इससे एनडीए की ताकत 119 हो जाती है जो बहुमत से दो ज्यादा है। अगर कुछ सांसद गैरहाजिर रहते हैं या विरोध में वोट करते हैं तो सरकार के लिए मुश्किल हो सकती है। दूसरी ओर विपक्ष में कांग्रेस के पास 27 सांसद हैं। अन्य विपक्षी दलों के पास 58 सदस्य हैं। इस तरह राज्यसभा में कुल विपक्षी सांसदों की संख्या 85 तक पहुंचती है। यानी सारा दारोमदार बीजेडी और वाईएसआर के रुख पर टिका है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और यूपीए की सरकारों में वक्फ कानून में कई बार बदलाव किए। उन्होंने कहा कि अगर वक्फ की संपत्तियों का सही तरीके से इस्तेमाल किया गया होता तो मुस्लिम समुदाय का तेजी से विकास हुआ होता।

उधर, वक्फ संशोधन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे कहा कि इस कानून के जरिए बीजेपी पहले मुसलमानों की जमीन लेगी, उसके बाद हिंदुओं की, सिखों की, क्रिश्चनों की जमीन हथियाएगी। किरेन रिजिजू ने कहा कि इस बिल को लेकर बनी जेपीसी ने 10 शहरों में जाकर लोगों की राय ली। रिजिजू ने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से बड़ी आय हो सकती है। सच्चर कमेटी ने खुद 12 हजार करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर