Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कैंसर पीड़ितों को मिली बड़ी राहत, अब सस्ते दामों पर मिलेंगी दवाइयां

केंद्रीय बजट 2024 में कैंसर पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, बजट में तीन और कैंसर दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट दी गई है। इसका मकसद मरीजों पर इलाज का बोझ कम करना है...
Cancer Medicine In India| shreshth bharat

Cancer Medicine: केंद्रीय बजट 2024 में कैंसर पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, बजट में तीन और कैंसर दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट दी गई है। इसका मकसद मरीजों पर इलाज का बोझ कम करना है। ये कदम कैंसर रोगियों के महंगे इलाज के बोझ को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

Cancer Medicine: इन दवाइयों पर मिली छूट

Trastuzumab Deruxtecan, Osimertinib और Durvalumab जैसे दवाइयों को सीमा शुल्क से मुक्त किया गया है। बता दें कि Trastuzumab Deruxtecan एक एंटीबॉडी-ड्रग कंजुगेट है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से HER2-पॉजिटिव ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है। वहीं, Osimertinib का उपयोग फेफड़ों के कैंसर (NSCLC) के इलाज के लिए किया जाता है और Durvalumab एक इम्यूनोथेरेपी दवा होती है।

कैंसर के दवाओं (Cancer Medicine) में मूल सीमा शुल्क से छूट देने से उनकी आयात लागत कम होगी, जिससे हर वर्ग के लोगों को इन दवाओं को खरीदने में आसानी होगी।

बजट के खिलाफ आज विपक्ष करेगा प्रदर्शन, नीति आयोग की बैठक का भी

बता दें कि फरवरी में अंतरिम बजट 2024 के दौरान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत में 9 से 14 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ टीकाकरण के लिए भी काफी प्रोत्साहित किया था।

जान ले सकते हैं कैंसर के ये रूप

आपको बता दें कि कैंसर जैसे गंभीर और खतरनाक बीमारी तब होती है, जब शरीर के किसी हिस्से में कैंसर की कोशिकाएं अनियंत्रित होकर फैलने लगती हैं। वक्त के साथ यह कोशिकाएं दूसरे अंगों को भी प्रभावित करती है, जिससे खतरनाक इन्फेक्शन बढ़ता जाता है। जैसे कि स्तन कैंसर, मुंह के कैंसर, ब्रेन कैंसर, लिवर कैंसर, ब्लड कैंसर, गर्भाशय कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) आदि। बता दें कि आज के समय में कैंसर का इलाज संभव है और इसके लिए सही समय पर इसके लक्षणों की पहचान जरूरी है।

पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण

शरीर के किसी भी हिस्से में असामान्य गांठ या सूजन का अनुभव हो रहा हैं, तो यह कैंसर का कारण हो सकता है। पेशाब, मल, खांसी या मासिक धर्म के समय असामान्य रक्तस्राव का होना भी कैंसर के पहले का लक्षण माना जाता है। बिना किसी कारण के तेजी से वजन घटना। लंबे समय तक खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो यह भी कैंसर का लक्षण हो सकता है।

अगर आपको बिना किसी कारण के लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो ये कैंसर का कारण हो सकती है। बिना कारण लगातार बुखार रहना या रात को अधिक पसीना आना और भूख कम लगना, निगलने में कठिनाई या पेट में दर्द, त्वचा में धब्बे, आकार या आकार में बदलाव आदी भी कैंसर के पहले दिखने वाले लक्षण हैं। कैंसर विश्वभर में मौत का दूसरा प्रमुख कारण है। WHO के मुताबिक, हर साल लगभग 10 मिलियन लोग कैंसर से मर जाते हैं।

Neet UG की परीक्षा दोबारा नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा