श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UGC NET New Exam Date 2024: यूजीसी नेट समेत इन 3 परीक्षाओं की नई तारीख आई सामने, जानें डिटेल

UGC NET New Exam Date 2024: NTA ने एनसीइटी और सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। एनसीएटी परीक्षा...
UGC NET New Exam Date 2024,

UGC NET New Exam Date 2024: एनटीए (National Testing Agency) ने UGC-NET, CSIR-NET और NCET परीक्षा की नई तारीखों का एलान कर दिया है। 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच परीक्षा करवाई जाएगी। इसके साथ ही NTA ने एनसीइटी और सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। एनसीएटी परीक्षा 10 जुलाई को होगी। सीएसआईआर-यूजीसी नेट की परीक्षा की तारीख 25 से 27 जुलाई के बीच है। ये तीनों परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड होंगी। बता दें, इससे पहले UGC-NET का टेस्ट पेन और पेपर में हुआ था।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर ये जानकारी दी है कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण NTA की कुछ परीक्षाएं स्थगित/रद्द कर दी गई थी। अब इन परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। यूजीसी नेट परीक्षा पहले पेन और पेपर (ऑफलाइन) मोड में आयोजित की गई थी, लेकिन अब यह कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) होगा।

UGC NET New Exam Date 2024: परीक्षार्थी यहां पूछ सकते हैं सवाल

NTA ने यह भी बताया कि अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) पहले से निर्धारित 6 जुलाई को ही होगी। परीक्षाओं के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए परीक्षार्थी 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं, या ncet@nta.ac.in, csirnet@nta.ac.in, ugcnet@nta.ac.in और aiapget@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सवाल कर कर सकते है।

बता दें कि इससे पहले 18 जून को नेट की परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षा में गड़बड़ी के कारण अगले ही दिन परीक्षा रद्द कर दी गई थी। शिक्षा मंत्रालय ने कहा था कि परीक्षा में गड़बड़ी के इनपुट मिले हैं, जिस कारण परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। नेट परीक्षा के बाद 21 जून को एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया था।

Read More- हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 4 लाख फर्जी दाखिले के मामले में CBI ने दर्ज की

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य