Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Sawan 2024: सावन में भक्तों को नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

सावन महीने की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाजे से पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। इसी कड़ी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पिनाक भवन में डीसीपी सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी ने अधिकारियों संग बैठक की, जिसमें तय किया गया कि...
Sawan 2024| shreshth bharat

Sawan 2024: सावन महीने की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाजे से पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। इसी कड़ी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पिनाक भवन में डीसीपी सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी ने अधिकारियों संग बैठक की, जिसमें तय किया गया कि हर सोमवार के दिन सभी प्रकार के दैनिक पास निरस्त रहेंगे और स्पर्श दर्शन पर भी रोक लगाई जाएगी। साथ ही सावन में हर सोमवार को कॉरिडोर परिसर में लॉकर की सुविधा किसी भी श्रद्धालु को नहीं मिलेगी।

डीसीपी सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी ने निर्देश देते हुए कहा कि हर सोमवार के दिन श्रद्धालुओं को बैग, मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज के साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सामग्रियों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक सोमवार के दिन पूजा सामग्री जैसे माला, फूल, प्रसाद, गंगाजल और दूध के अलावा कोई और अन्य सामग्री पर रोक रहेगी।

महाकुंभ 2025 में लगाए जाएंगे AI CAMERA, योगी सरकार का बड़ा फरमान

श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक दर्शन-पूजन कराए जाने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और जिग-जैग की व्यवस्था की जाएगी। पर्याप्त पेय जल, छाया प्रवेश और निकास मार्गों पर भी पर्याप्त साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। वहीं, रविवार की रात 12 बजे से अगले आदेश तक मैदागिन से गोदौलिया चौराहे तक नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा।

डीसीपी सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी ने निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए परिसर में आपात चिकित्सा, खोया-पाया केंद्र, पुलिस सहायता केंद्र और पर्याप्त संख्या में लाउड हेलर और लाउडस्पीकर की व्यवस्था की जाएगी। हर सोमवार के दिन गणमान्य व्यक्तियों के लिए निश्चित समयावधि में प्रोटोकॉल दर्शन-पूजन की व्यवस्था रहेगी (Sawan 2024)।

सौ लाओ, सरकार बनाओ… अखिलेश यादव ने किसे दिया ‘मानसून ऑफर’?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग