Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सावन में बरसेगी बाबा भोलेनाथ की कृपा, होगी धन-सुख समृद्धि की बारिश, बस कर लें ये उपाय

व्यापार और कारोबार में बाधाएं आ रही हों, बनता हुआ काम बिगड़ जाता हो, तो यह उपाय करने से आपको लाभ हो सकता है। सावन के किसी सोमवार को व्यापार से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए सावन में पूजा के दौरान ...
awan ke Upay remedies-for-getting-wealth-and-happy-life-by-worshipping-lord-shiva-in-the-holy-month-of-shravan

Sawan Ke Upay: सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से शुरू हो गया है। भगवान शिव की भक्ति करने का ये पावन माह माना जाता है। इतना ही नहीं सावन के इस महीने में कुछ विशेष उपाय करने से बाबा भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और हमें सुखमय जीवन, धन की प्राप्ति होती है। आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं, जिन्हें करने से आपका जीवन खुशहाल हो जाएगा।

धन प्राप्ति के उपाय

सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है। इस महीने में उनकी पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। धन प्राप्ति और आर्थिक समृद्धि के लिए गन्ने के रस से शिव अभिषेक करना एक उत्तम उपाय माना जाता है। घर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए सावन के महीने में गन्ने के रस से देवों के देव भगवान महादेव शिव का अभिषेक करना फायदेमंद होता है।

कर्ज से मुक्ति के उपाय (Sawan Ke Upay)

अपने घर के मंदिर में या किसी शिव मंदिर में भगवान शिव के दिव्य रूप शिवलिंग पर भस्म मिश्रित गंगाजल अर्पित करें। फिर ॐ नमः शिवाय का उच्चारण करते हुए बेल पत्र, धतूरा, आक (आंकड़ा या अकवन), कमल के फूल, चंदन और शमी के पत्ते भी अर्पित करें। इसे बाद घी का दीपक जलाएं और धूप करें और अंत में शिव चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि सावन 9 दिनों तक ऐसा करने से हर प्रकार के कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- सावन में इन राशियों पर कम होगामका प्रभाव, शनि बना रहे ये खास योग

व्यापार में सफलता के उपाय

यदि व्यापार और कारोबार में बाधाएं आ रही हों, बनता हुआ काम बिगड़ जाता हो, तो यह उपाय करने से आपको लाभ हो सकता है। सावन के किसी सोमवार को व्यापार से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए सावन में पूजा के दौरान आपको माता पार्वती को चांदी की पायल अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से न केवल व्यापार की तरक्की में आ रही रुकावटों से मुक्ति मिलती है, बल्कि नौकरी की बाधाएं भी समाप्त होती हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग