Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तेलंगाना के श्रद्धालुओं की राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी बस, हादसे में 6 यात्री घायल

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तेलंगाना से आए 28 तीर्थयात्री बद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे, इस बीच अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई...
rishikesh road accident

Rishikesh Road Accident: ऋषिकेश में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तेलंगाना से आए 28 तीर्थयात्री बद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे, इस बीच अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

सड़क हादसे में 6 यात्री घायल

बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरफ (Rishikesh Road Accident) सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरफ की टीम पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि 6 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को ऋषिकेश भेजा गया, जबकि अन्य यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

की टीम पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि 6 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को ऋषिकेश भेजा गया, जबकि अन्य यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, कौड़ियाला से देवप्रयाग की तरफ जा रही तेलंगाना के यात्रियों की बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

ऋषिकेश के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल यात्री

बस पलटने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवप्रयाग मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद उनको ऋषिकेश के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाकी यात्री सुरक्षित हैं। इन यात्रियों को दूसरी गाड़ी से गंतव्य की ओर भेजा गया। पुलिसकर्मियों के समय पर पहुंचने पर यात्रियों ने उनका आभार जताया।

यह भी पढ़ें- मिजोरम में दर्दनाक हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 17 लोगों की मौत

बस में सवार थे 20 यात्री

घटना के संबंध में बस ड्राइवर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बस में 20 यात्री सवार थे। इन यात्रियों को चारधाम यात्रा कराकर वापस हरिद्वार ले जा रहा था। उसने बताया कि इसी दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए। उसने तुरंत बस को पहाड़ की तरफ मोड़ दिया। इससे बस पलट गई। बस ड्राइवर ने बताया कि यदि वह ऐसा नहीं करता तो बस गंगा में गिर जाती।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही