Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मिजोरम में दर्दनाक हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 17 लोगों की मौत

मिजोरम के आइजोल जिले में पत्थर की खदान ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है...
Mizoram collapse of stone mine many people died in major accident

Mizoram Accident: मिजोरम के आइजोल जिले में पत्थर की खदान ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस का कहना है कि चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश की वजह से ये हादसा हुआ है।

लोगों के लिए राहत-बचाव कार्य जारी

वहीं, कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। अभी तक दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसा चक्रवात तूफान रेमल ने चलते हुए भारी बारिश के कारण हुआ है। भारी बारिश के चलते रेस्क्यू अभियान में भी रुकावट आ रही है।

हादसे में 17 लोगों की मौत

मामले में पुलिस ने बताया कि शहर के दक्षिण में मेल्थम और हिलमेन इलाके में सुबह 6 बजे हादसा (Mizoram Accident) हुआ। सोमवार से लगातार हो रही बारिश के बीच पत्थर की खदान ढह गई। मलबे की चपेट में आने से कई घर भी ढह गए हैं। बताया जा रहा है कि 17 शवों को निकाल लिया गया है।

यह भी पढ़ें- पुणे हिट एंड रन केस में नाबालिग आरोप के पिता और दादा पर कसा शिकंजा, 31 मई तक पुलिस हिरासत

मामले में पुलिस ने दी जानकारी

बता दें कि मरने वाले लोगों में से 6 मिजोरम के नहीं है। वहीं, कई लोगों के अभी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। पुलिस के मुताबिक, जब तक पूरे घटनास्थल को साफ नहीं कर दिया जाता, तब तक रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा।

राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन

पुलिस महानिदेशक अनिल शुक्ला ने बताया कि भारी बारिश के कारण घटनास्थल पर बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है।” उन्होंने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है और कम से कम दो लोग पानी के तेज बहाव में बह गये। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पत्थर की खदान ढहने से जान गंवाने वाले लोगों में चार वर्ष का एक लड़का और छह साल की लड़की भी शामिल है। उन्होंने बताया, ”हमने घटनास्थल से दो लोगों को जीवित बाहर निकाला है।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही