श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

₹2 सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानिए आपके शहर में कितने में मिलेगा

PETROL | DIESEL | PM NARENDRA MODI | HARDEEP PANNU | SHRESHTH BHARAT

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को राहत दी है जनता को राहत देते हुए पेट्रोल डीजल की कीमतों में ₹2 की कटौती की गई है। पेट्रोल और डीजल की यह कीमतें 15 तारीख सुबह 6:00 बजे से लागू होंगी। नई कीमतों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 94 रुपए 72 पैसे प्रति लीटर मिलेगा। फिलहाल अब इसकी कीमत 96.72 प्रति लीटर है। ऐसे ही डीजल 87.62 रुपए मिलेगा जो अभी 89.62 रुपए प्रति लीटर है।

पेट्रोल डीजल की कीमतें कम होने के बाद मोदी सरकार में मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर लिखा कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री ने रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

उन्होंने लिखा

वसुधा का नेता कौन?

भूखंड विजेता कौन? अतुलित यश क्रेता कौन?

नव धर्म प्रेरणा कौन हुआ?

जिसे मैं कभी आराम किया विघ्नों में रहकर नाम किया।

केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा जब पूरी दुनिया मुश्किल से दौर से गुजर रही थी। विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50 से 72 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी की गई और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया। तब भी साल 1973 के बाद आए 50 साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई। भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ाने की बजाय पिछले ढाई साल में 4.5 फ़ीसदी कम हुए।

इन्हीं लाइनों को आगे बढ़ते हुए केंद्र मंत्री ने आगे लिखा, भारत में ईंधन की सप्लाई निरंतर बनी रही, सस्ते दामों पर बनी रही और हमारे कदम निरंतर हरित ऊर्जा की ओर भी बढ़ते रहे। यानी भारत में ऊर्जा उपलब्धता, सामर्थ्य और स्थिरता को बरकरार रखा। भारत इकलौता ऐसा देश था जहां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े नहीं। बल्कि कम हुए। हमने जहां से हुआ अपने देशवासियों के लिए तेल खरीदा। पीएम मोदी के पीएम बनने से पहले हम 27 देश से कच्चा तेल खरीदते थे। लेकिन उनके नेतृत्व में अपने देशवासियों को सस्ता पेट्रोल, डीजल और गैस पहुंचाने के लिए इस दायरे को बढ़ाया। अब हम 39 देशों में मोदी के परिवार की ज़रूरतें पूरी करने के लिए कच्चा तेल खरीदते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज