Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल की याचिका पर आज अदालत में होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला

ARVIND KEJRIWAL | AAP | CM | ED | COURT | SHRESHTH BHARAT

कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होगी। यह सुनवाई दिल्ली की सत्र अदालत में होगी।‌ इस मामले में ईडी ने समन पर हाजिर न होने के लिए केजरीवाल के खिलाफ निचली अदालत में दो शिकायतें दर्ज की थी। इन शिकायतों के आधार पर निचली अदालत ने केजरीवाल को दो समन जारी किए थे। दिल्ली सीएम ने सत्र अदालत के इन समनों को चुनौती दी है। मजिस्ट्रेट अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब किए जाने के पहले आदेश के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश दयाल ने बृहस्पतिवार को केजरीवाल और ईडी की दलीलें सुनी। निचली अदालत के यह आदेश 7 फरवरी को जारी किए गए थे इसके बाद सत्र न्यायाधीश के 7 मार्च के दूसरे आदेश के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। इस आदेश के तहत अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को तलब किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 190 (1)(ए) आर/डब्ल्यू, धारा 200 सीआरपीसी, 1973 आर/डब्ल्यू, धारा 174 आईपीसी, 1860 आर/डब्ल्यू धारा 63 (4) पीएमएलए के तहत दूसरी शिकायत दर्ज की गई है। अरविंद केजरीवाल ने अदालत को कारण बताते हुए कहा कि वह अदालत की कार्यवाही में शामिल होना चाहते थे। लेकिन, विश्वास मत और बजट सत्र के कारण वह अदालत के समक्ष पेश नहीं हो सके।

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ईडी का समन पूरी तरह से अवैध है। सीएम को लगा कि बीजेपी नेता और प्रवक्ता बार-बार उन पर ईडी के सवालों का जवाब न देने का आरोप लगा रहे हैं। हमारी हमेशा से राय थी कि यह सवालों के जवाब देने के बारे में नहीं था। ईडी के इरादे अरविंद केजरीवाल को अवैध रूप से गिरफ्तार करने के थे। इसलिए अरविंद केजरीवाल ने बीच का रास्ता निकाला और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ के लिए पेश होने का फैसला किया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा