श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश में हिंसा के बीच पूर्व पीएम शेख हसीना पर हत्या का मामला दर्ज

बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद उनके खिलाफ पहला मुकदमा दायर किया गया है। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, यह मामला एक किराने की दुकान चलाने वाले अबू सईद के परिवार वालों ने दर्ज कराया है।
Bangladesh Former PM Sheikh Hasina

Bangladesh Former PM Sheikh Hasina: बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से हिंसा जारी है। इसी दौरान वहां की पीएम शेख हसीना ने देश छोड़ने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस बीच बांग्लादेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश में हुई हिंसा के बीच एक व्यक्ति की मौत को लेकर शेख हसीना और 6 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस खबर की जानकारी वहां की मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आई है।

क्या है मामला ?

बता दें, बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद उनके खिलाफ पहला मुकदमा दायर किया गया है। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, यह मामला एक किराने की दुकान चलाने वाले अबू सईद के परिवार वालों ने दर्ज कराया है, क्योंकि पुलिस के द्वारा की गई गोलीबारी में उसकी मौत हो गई थी।

शेख हसीना के साथ कई नेताओं पर हत्या का मामला दर्ज

बता दें, हत्या का मामला शेख हसीना के साथ-साथ आवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल मामून का नाम भी शामिल है।

इनके अलावा, पूर्व डीबी प्रमुख हारुनोर रशीद, पूर्व डीएमपी आयुक्त हबीबुर रहमान और पूर्व डीएमपी संयुक्त आयुक्त बिप्लब कुमार सरकार को भी आरोपी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश की नई सरकार ने हिंदुओं से क्यों मांगी माफी? कहीं यह वजह तो नहीं

प्रदर्शनकारियों ने सेतु भवन पर किया पथराव

पूर्व पीएम शेख हसीना अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं और बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का भी गठन हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ढाका में स्थित सेतु भवन पर पथराव कर तोड़फोड़ की और वहां खड़े कई वाहनों में आग लगा दी।

अंतरिम सरकार गठन के बाद हिंसा में 500 से ज्यादा लोगों की मौत

बांग्लादेश में नौकरी में आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद भी बांग्लादेश में हिंसा में 230 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और अब तक मृतकों की संख्या 560 हो गई है। फिलहाल बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार गठित की गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना