Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

झारखंड के कप्तान बने ईशान किशन, इस घरेलू टूर्नामेंट में कर रहे वापसी

Ishan Kishan return in field: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अब उनकी वापसी की खबर सामने आई है। लंबे समय बाद अब वह बूची बाबू ट्रॉफी से घरेलू क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।
Ishan Kishan return in field

Ishan Kishan Return in Field: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अब उनकी वापसी की खबर सामने आई है। लंबे समय बाद अब वह बूची बाबू ट्रॉफी से घरेलू किक्रेट में वापसी करने जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में ईशान किशन को झारखंड की टीम का कप्तान बनाया गया है।

बुधवार को वह टीम के साथ चेन्नई में जुड़ेंगे। लंबे वक्त क्रिकेट से दूर चल रहे इस विकेटकीपर की फर्स्टक्लास क्रिकेट में वापसी होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर वह टीम इंडिया में वापसी करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ेंVinesh Phogat: आज शाम तक आ सकता है फैसला, क्या UWW बदलेगा वजन मापने के नियम?

ईशान किशन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह आखिरी बार आईपीएल में खेलते नजर आए थे। पिछले साल साउथ अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले टीम से नाम वापस लेकर लौटने वाले ईशान किशन को टीम इंडिया में वापसी का इंतजार है।

इस दौरे के बाद उनको बीसीसीआई ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। बोर्ड की तरफ से साफ निर्देश दिए गए थे कि जिस भी खिलाड़ी को भारत की तरफ से खेलना है उसे घरेलू क्रिकेट में जाकर प्रदर्शन करना होगा।

ईशान किशन ने अब तक कोई घरेलू मैच नहीं खेला है। अब वह अपने राज्य झारखंड की टीम के लिए मैच खेलने वाले हैं। 15 अगस्‍त से शुरू होने वाले रेड बॉल टूर्नामेंट में ईशान किशन झारखंड की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर वह टीम इंडिया में वापसी करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें- अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज मेडल, रचा इतिहास

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा