श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लद्दाख में बड़ा हादसा, JCO समेत 5 जवान शहीद; गृह-रक्षा मंत्री ने जताया शोक

ladakh accident: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में टैंक के बह जाने से जेसीओ समेत सेना के पांच जवान शहीद हो गए। इस हादसे पर गृह और रक्षा मंत्री ने शोक जताया है।
ladakh accident 5 soldiers martyred: लद्दाख में 'टैंक के बहने से पांच जवान शहीद

Ladakh Accident: लद्दाख से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी के पास श्योक नदी में टी-72 टैंक के बह जाने से जेसीओ (जूनियर कमीशन अधिकारी) समेत भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए। यह हादसा दौलत बेग ओल्डी इलाके में हुआ। हादसे के समय जवान टैंकों के साथ अभ्यास कर रहे थे। गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर शोक जताया है।

पूरा देश वीर जवानों के साथ है, Ladakh Accident पर बोले शाह

अमित शाह ने कहा कि लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान हुए हादसे की सूचना से मन व्यथित है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले वीर जवानों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। पूरा देश वीर जवानों के परिजनों के साथ है।

Ladakh Accident पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों की शहादत पर कहा कि लद्दाख में टैंक को नदी पार कराते समय हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में भारतीय सेना के पांच बहादुर जवानों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा कि हम देश के लिए अपने वीर जवानों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

Monsoon: अगले दो दिनों के अंदर पूरे देश में होगी बारिश, मौसम विभाग ने कही ये बात

28 जून की रात को हुआ हादसा

लेह के डिफेंस पीआरओ ने एक बयान में बताया कि 28 जून की रात को सैन्य प्रशिक्षण के दौरान पूर्वी लद्दाख के सासेर ब्रांगसा के पास श्योक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे सेना का एक टैंक फंस गया, जिससे पांच जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख में ऑपरेशन के दौरान जवानों की शहादत पर खेद व्यक्त करती है। बचाव अभियान जारी है।

UGC NET New Exam Date 2024: यूजीसी नेट समेत इन 3 परीक्षाओं की नई तारीख आई सामने, जानें डिटेल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच