श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, CBI की अर्जी मंजूर

supreme-court-refuses-to-grant-interim-bail-to-arvind-kejriwal-delhi-excise-policy-case

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में CBI की मांग पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। केजरीवाल को 12 जुलाई को दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें, सीबीआई ने सुनवाई के दौरान केजरीवाल की 14 दिन न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

दरअसल, सीएम केजरीवाल की तीन दिन की हिरासत समाप्त हो गई। इसके बाद उन्हें शनिवार, 29 जून को सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया। विशेष न्यायाधीश सुनैना शर्मा ने केजरीवाल को जेल भेजने की मांग करने वाली याचिका पर अपना फैसला पहले ही सुरक्षित कर लिया था। इसके बाद उन्होंने 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश सुनाया।

वहीं, सीबीआई की रिमांड की मांग का विरोध करते हुए केजरीवाल के वकील ने जांच से जुटाई गई सभी सामग्री को रिकॉर्ड पर रखने के लिए दायर आवेदन के आधार पर सीबीआई को निर्देश देने की मांग की, जिसपर कोर्ट ने कहा कि इस पहलू को कोर्ट पर छोड़ देना चाहिए। जांच की कोई भी सामग्री आरोपी को नहीं बताई जा सकती।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट