Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

15 दिनों में 9 शहरों में घूमी जेपी नड्डा की चोरी फॉर्च्यूनर, बनारस में जाकर मिली

JP Nadda's wife's stolen Fortuner retain

दिल्ली एनसीआर में वाहन चोरी के मामले पिछले एक दो सालों में बहुत तेजी से बढ़े हैं। हद तब हो गई जब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर कार को भी वाहन चोर उड़ा ले गए। ये कार 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हुई थी। इस कार को अब बनारस में पकड़ा गया है और चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

सर्विस सेंटर से चोरी हुई थी कार

कार ड्राइवर जोगिंदर के मुताबिक उसने 19 मार्च को करीब 3 बजे ये कार सर्विस सेंटर पर दी। फिर वो खाने खाने के बाद वापस लौटा तो कार नहीं था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि कार को अंतिम बार गुरुग्राम की ओर जाते हुए देखा गया था।

क्रेटा में आए, फॉर्च्यूनर उड़ा ले गए

इस कार के चोर शाहिद और शिवांग त्रिपाठी निकले जिन्होंने क्रेटा में सवार होकर फॉर्च्यूनर उड़ा ली। पुलिस ने क्रेटा को भी कब्जे में ले लिया है। इसके इरादे कार को नागालैंड पहुंचाने के थे। चोरों को यूपी में जाते हुए भली भांति पता था कि ये जेपी नड्डा के परिवार की गाड़ी है। चोरों ने सबसे पहले तो बडकल जाते ही कार की नंबर प्लेट बदल दी। फिर ये अलीगढ़, बरेली, लखनऊ होते हुए बनारस तक जा पहुंचे। पुलिस इस दौरान व्यापक खोज अभियान पर थी। ये चोर होशियारी के बावजूद पुलिस से बच नहीं सके।

पुलिस का गहन अभियान

इस कार को खोजने के लिए 12 पुलिसकर्मियों की टीम तैयार की गई थी जो 20 मार्च को यूपी और हरियाणा में निकल गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस की इज्जत पहले ही दांव पर थी। 15 दिन बाद पुलिस ने कार को ढूंढ कर दिखा दिया। इन 15 दिनों में ये कार 9 शहरों में घूमी।

शातिर दिमाग है चोर शाहिद

चोरों का कहना है कि ये कार डिमांड में थी। इसके बाद इसको चुराया गया। चोर शाहिद इतना चालाक था कि पुलिस से बचने के लिए फरीदाबाद में अपनी पत्नी और बच्चों को भी कार में बैठा लिया। ताकि पुलिस को शक ना हो। कार पर सांसद का स्टीकर लगा था। इसका मिसयूज भी हो सकता था। शाहिद को मैदान गढ़ी थाने का वांटेड भी बताया गया है। ये शातिर दिमाग व्यक्ति वहां का घोषित बदमाश है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार