Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

घोषणापत्र को ‘पाकिस्तानी’ बताने पर कांग्रेस ने दिया असम के CM को जवाब

hemant biswas sharma slams Congress Manifesto

कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करते हुए कई तरह की गारंटी देने की बात कही थी। इस पर सरमा ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र का मकसद समाज को बांटना है।

हेमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा

सरमा ने जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली के मौके पर संवाददाताओं से ये कहा है। उन्होंने इसको तुष्टिकरण की राजनीति बताकर निंदा की। उन्होंने कहा कि, घोषणापत्र देखकर ऐसा लगता है जैसे यह पाकिस्तान के चुनाव के लिए जारी किया गया है।”

सरमा ने कहा कि देश में कोई भी हिंदू या मुस्लिम, तीन तलाक को फिर से शुरू करना चाहता है। ना ही कोई समुदाय बाल विवाह या बहुविवाह का समर्थन करता है। भाजपा नेता ने कहा, ‘कांग्रेस की मानसिकता समाज को बांटना और सत्ता में आना है।’

कांग्रेस ने किया पलटवार

इस बीच, असम के सीएम के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। असम कांग्रेस के प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने सरमा को दलबदलू बताया और कहा कि वे पार्टी के धर्मनिरपेक्ष और समावेशी लोकाचार को नहीं समझ नहीं पाएंगे। कांग्रेस का घोषणापत्र समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने का लक्ष्य रखता है।

बोरा ने आगे कहा कि सरमा कई वर्षों तक कांग्रेस में रहने के बावजूद पार्टी की विचारधारा को नहीं समझ सके। इसलिए वह भाजपा में चले गए। पिछले कुछ समय से भाजपा में रहने के बाद भी उनके ऊपर खुद को साबित करने का दबाव है। इसलिए ही वे कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। ऐसा करके वो भगवा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा दिखाते हैं।

कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना चुनाव घोषणापत्र जारी किया। इसमें अपरेंटिसशिप का अधिकार, एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी, एससी, एसटी, और ओबीसी के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को संविधान संशोधन के माध्यम से बढ़ाने, एक राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना, और अग्निपथ योजना को खत्म करने जैसे वादे कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार