श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले JJP में मची भगदड़, 24 घंटे में 4 MLA ने छोड़ी पार्टी

Haryana Assembly Election 2024 की तारीखों का एलान होते ही JJP में भगदड़ मच गई। पिछले 24 घंटे में 4 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है।
haryana assembly election 2024 4 jjp mlas quits party

Haryana Assembly Election 2024 JJP: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पिछले 24 घंटे में 4 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। जिन विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें देवेंद्र बबली, अनूप धानक, रामकरण काला और ईश्वर सिंह शामिल हैं।

देवेंद्र बबली पूर्व मंत्री हैं। वे टोहाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने आज जेजेपी के अध्यक्ष अजय चौटाला को पत्र लिखकर अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। विधायक और पूर्व मंत्री अनूप धानक और रामकरण काला ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ईश्वर सिंह कैथल की गुहला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

पार्टी छोड़ने वाले विधायकों को नोटिस जारी

जेजेपी ने पार्टी छोड़ने वाले सभी विधायकों को लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस एंटी पार्टी एक्टिविटी के तहत दिए गए हैं। इ सनोटिस का विधायकों ने जवाब भी दिया है। रामकरण काला ने दो बार जवाब भेजा और जेजेपी के ऑफिस सेक्रेटरी रणधीर सिंह से मुलाकात भी की। रामकरण काला अभी किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानें कब डाले जाएंगे वोट

रणधीर सिंह ने बताया कि उन्होंने दो विधायकों रामनिवास सूरज खेड़ा और जोगीराम सिहाग को भी लीगल नोटिस भेजा है। इन नेताओं पर आरोप है कि ये लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के लिए वोट मांग रहे थे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 का परिणाम

हरियाणा में 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 सीटें जीती थी। वहीं, कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। दुष्यंत चौटाला की जेजेपी को 10 सीटों पर जीत मिली थी। इसके अलावा, हरियाणा लोकहित पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। सात निर्दलीय भी विधानसभा पहुंचे थे।

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद होगा विधानसभा चुनाव, जानें कब होगी वोटिंग

विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 46 सीटें नहीं मिल सकीं, जिसके चलते बीजेपी ने जेजेपी, हरियाणा लोकहित पार्टी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बना ली। मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने, लेकिन बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जेजेपी से नाता तोड़कर नायब सिंह सैनी को सीएम बना दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका