श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सीएम सिद्धारमैया पर जमीन घोटाले में चलेगा मुकदमा, राज्यपाल ने दी मंजूरी

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया लैंड स्कैम के मामले में अब फंसते नजर आ रहे हैं। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 26 जुलाई को 'कारण बताओ नोटिस' का जवाब न देने के बाद उन पर केस चलाने की अनुमति दे दी है।
CM Siddaramaiah

CM Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया संकट में घिरते नजर आ रहे हैं। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मैसूर अर्बन डेवल्पमेंट अथॉरिटी (MUDA) द्वारा साइट आवंटन में कथित गड़बड़ी को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

यह फैसला RTI कार्यकर्ता टीजे अब्राहम द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 218 के तहत मुकदमा चलेगा।

इस फैसले के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इस मामले के बाद भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर हो रही है। इन आरोपों के बीच सीएम सिद्धारमैया का कहना है कि हाई कमान उनके साथ है, पूरी कैबिनेट, सरकार और विधायक सभी उनके साथ हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की तरफ से राजभवन का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है।

MUDA द्वारा भूमि आवंटन में गड़बड़ी की गई है और सीएम सिद्धारमैया पर आरोप है कि ऐसा करके उन्होंने अपनी पत्नी पार्वती सिद्धारमैया को फायदा पहुंचाया था। हालांकि, मुख्यमंत्री पहले इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। सीएम सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि अगर यह अथॉरिटी की जमीन है तो इसे वह वापस कर देंगे और इसकी जगह पर दूसरी जमीन ले लेंगे। 

Kolkata Rape-Murder Case: डॉक्टर ने CJI को लिखा पत्र, कॉलेज में केंद्रीय

2021 में, MUDA ने विकास कार्यों के लिए केसर गांव से 3 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। बाद में मैसूर के एक धनी शहर विजयनगर में उनकी जमीनों को फिर से आवंटित किया गया। आलोचकों का दावा है कि आवंटित जमीनों का बाजार मूल्य उनकी जमीन की कीमत से काफी ज्यादा था।

वकील और एक्टिविस्ट टीजे अब्राहम द्वारा दायर याचिका के आधार पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 26 जुलाई को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया था। जिसमें उनके खिलाफ आरोपों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया था। अब्राहम ने पार्वती को आवंटित मुआवजे वाली जमीनों को वापस लेने का भी आग्रह किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भूमि आवंटन प्रक्रिया के दौरान अवैध रूप से हेराफेरी हुई थी।

एक अन्य एक्टिविस्ट स्नेहमयी कृष्णा ने भी कथित भूमि घोटाले में सिद्धारमैया, उनकी पत्नी और MUDA तथा प्रशासनिक अधिकारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया है। नया केस दर्ज नहीं करवाया है क्योंकि पुलिस इस मामले में जांच पहले से ही कर रही है। हालांकि, सीएम सिद्धारमैया ने इन आरोपों का खंडन किया है और आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

आसाराम के जेल से बाहर आने पर रेप पीड़िता का परिवार डरा, मांगी सुरक्षा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज