Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानें कब डाले जाएंगे वोट

Haryana Assembly Polls Schedule 2024: चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। विधानसभा की 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।
haryana assembly polls schedule 2024

Haryana Assembly Polls Schedule 2024: चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। विधानसभा की 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

हरियाणा में कब होगा विधानसभा चुनाव?

हरियाणा में एक ही चरण में 1 अक्टूबर को चुनाव होगा। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

हरियाणा की 90 सीटों पर वोट डालेंगे 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं। इनमें से 4.52 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। हरियाणा की मतदाता सूची 27 अगस्त 2024 को प्रकाशित की जाएगी।

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का किया दौरा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हमने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया और इन जगहों पर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। वे चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते थे। लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग