श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

India vs New Zealand Champions Trophy 2025 Final: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है। यह मैच 2.30 बजे से खेला जाएगा। तो चलिए बताते हैं भारत-न्यूजीलैंड के बीच हेड-टू-हेड मुकाबले के बारे में…
India vs New Zealand Champions Trophy 2025 Final

India vs New Zealand Champions Trophy 2025 Final: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है। यह मैच 2.30 बजे से खेला जाएगा। तो चलिए बताते हैं भारत-न्यूजीलैंड के बीच हेड-टू-हेड मुकाबले के बारे में…

भारतीय टीम का लक्ष्य

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लक्ष्य बारह साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना है। भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी। तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था। फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें हैं। इस बात की ज्यादा संभावना है कि भारतीय टीम उसी प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी, जिसने उसे पिछले दो मैचों में जीत दिलाई थी। 

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

 रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी शामिल हो सकते हैं।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन में विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी / जैकब डफी, काइल जेमिसन और विलियम ओरोर्के।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हेड-टू-हेड मुकाबले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 119 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 61 मैच जीते हैं और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं। 7 मैच बेनतीजा रहे हैं और 1 मैच टाई हुआ है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज