Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कहा-कैसे देख सकेंगे, भारत और न्यूजीलैंड मैच का लाइव प्रसारण, जानें सबकुछ

IND vs NZ Final Live Streaming: टीम इंडिया रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेलेगी। भारत का इस मुकाबले में न्यूजीलैंड से सामना होगा। फैंस घर बैठे इस मुकाबले को देख सकेंगे। वे टीवी या मोबाइल फोन पर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच लाइव देख सकेंगे।
IND vs NZ Final Live Streaming

IND vs NZ Final Live Streaming: टीम इंडिया रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेलेगी। भारत का इस मुकाबले में न्यूजीलैंड से सामना होगा। फैंस घर बैठे इस मुकाबले को देख सकेंगे। वे टीवी या मोबाइल फोन पर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच लाइव देख सकेंगे।

मैच की जानकारी

भारतीय टीम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेलेगी। टाइम्स नाउ की एक खबर के मुताबिक भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए पिच चुन ली गई है। भारत और पाकिस्तान मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच को फाइनल के लिए भी चुना गया है। इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना दूसरी पारी के दौरान मुश्किल हो सकता है।

मैच का समय और लाइव प्रसारण

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच रविवार दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले को जियो हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके साथ ही टीवी पर भी मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए स्टार स्पोर्ट्स या स्पोर्ट्स 18 चैनल का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

भारतीय टीम के प्रदर्शन की जानकारी

टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वहीं न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। विराट कोहली टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं। कोहली ने 4 मैचों में 217 रन बनाए हैं। वहीं श्रेयस अय्यर ने 4 मैचों में 195 रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने 157 रन बनाए हैं। अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो टीम के लिए मोहम्मद शमी टॉप पर हैं। शमी ने 4 मैचों में 8 विकेट झटके हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 2 मैचों में 7 विकेट झटके हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार