श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हाथरस से शिव खोड़ी जा रही यात्रियों की बस खाई में गिरी, 22 की मौत

devotees-bus-going-from-hathras-to-shiv-khodi-jammu-and-kashmir-fell-into-150-feet-deep-gorge

Jammu Bus Accident: जम्‍मू-कश्‍मीर से बड़ी खबर सामने आई है। तीर्थयात्रियों से भरी एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस कारण 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि 57 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कहा जा रहा है कि ये सभी यूपी के हाथरस के रहने वाले थे, जोकि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित शिव खोड़ी जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। भीषण सड़क हादसे ही जानकारी लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाते हुए सभी लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने 22 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि 57 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जम्मू में हुए हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया शोक

जम्मू के अखनूर में हुए सड़क हादसे को लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख जताया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की हैं।

वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू के अखनूर में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘ मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज