Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मौसम विभाग का फरमान, इन राज्यों में जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली-एनसीआर में 30 जून तक मानसून आ सकता है। महाराष्ट्र में 5 जून तक मानसून का प्रभाव दिख सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने दावा है कि जल्दी मानसून आने का कारण चक्रवात रेमल...
rain in kerala | weather | weather report | imd | shreshth bharat

यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस समय पूरा उत्तर भारत गर्मी से झुलस रहा है। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में 1 जून तक बारिश हो सकती है।  जबकि मानसून ने केरल में 2 दिन पहले ही दस्तक दी है। केरल के कई शहरों में जोरदार बारिश हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि चक्रवात रेमल की वजह से दक्षिण-पश्चिम में मानसून समय से पहले आ गया।

दिल्ली-एनसीआर में 30 जून तक आएगा मानसून

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली-एनसीआर में 30 जून तक मानसून आ सकता है। महाराष्ट्र में 5 जून तक मानसून का प्रभाव दिख सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने दावा है कि जल्दी मानसून आने का कारण चक्रवात रेमल को बताया जा रहा है। चक्रवात ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया। चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से टकराया था। इसकी वजह से बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक में भारी बारिश हुई थी और कई लोगों की जान भी गई थी।

केरल में दो दिन पहले ही मानसून की दस्तक

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में आ चुका है और आज यानी 30 मई 2024 को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भी इसका प्रभाव भी देखा गया है। मानसून को लेकर मौसम विभाग ने 15 मई को घोषणा की थी कि मानसून 31 मई को केरल में आएगा। केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि एक जून और अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मानसून 5 जून तक दस्तक दे सकता है। माना जा रहा है कि बिहार, झारखंड और बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत में जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी।

केरल के सात जिलों में ऑरेन्ज अलर्ट जारी

भारी बारिश को लेकर आईएमडी ने केरल के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की वजह से केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम सहित प्रमुख शहरों में जलभर गया है, क्योंकि खरीफ फसल की अधिकांश बुवाई इसी अवधि के दौरान होती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग