श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Dev Diwali 2024: देव दिवाली आज, जानें क्यों मनाई जाती है देव दिवाली?

Dev Diwali 2024: आज कार्तिक पूर्णिमा है। इसी दिन बाबा की नगरी वाराणसी में देवताओं की दीवाली मनाई जाती है जिसे देव दीवाली के नाम से जाना जाता है।
Dev Diwali 2024

Dev Diwali 2024: आज कार्तिक पूर्णिमा है। इसी दिन बाबा की नगरी वाराणसी में देवताओं की दीवाली मनाई जाती है जिसे देव दीवाली के नाम से जाना जाता है।

यह दिन हिंदू धर्म के लिए बहुत ही खासा माना जाता है। इस दिन लोग गंगा में स्नान करते हैं और साथ ही दीपदान भी करते हैं। भारतीय संस्कृति में देव दीवाली को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। तो चलिए आपको बताते है कि इस दिन की हिंदू धर्म में क्या मान्यताएं और दीपदान का क्या महत्व है…

हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीवाली मनाया जाता है। इस बार देव दिवाली 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इस विजय के उपलक्ष्य में, देवताओं ने दीप जलाकर भगवान शिव का स्वागत किया था। इसी कारण इस दिन को देव दिवाली के रूप में मनाया जाता है।

दीपदान करने का विशेष महत्व

बता दें कि इस दिन दीपदान करना मुख्य माना जाता है। दीपक जलाकर उसे देव स्थान पर रखने की परंपरा है। यह माना जाता है कि इससे जीवन में समृद्धि और सुख-शांति आती है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

दरअसल, इस वर्ष देव दिवाली 15 नवंबर को सुबह 06:19 बजे शुरू होकर 16 नवंबर को सुबह 02:58 बजे तक रहेगी। पूजन के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 05:10 से 07:47 तक रहेगा, जो कि 2 घंटे 37 मिनट का है।

क्यों मनाई जाती है देव दिवाली?

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, देवता और ऋषि मुनि दानव के आतंक से परेशान होकर सभी देवगण भगवान शिव से सहायता मांगने पहुंचे थे। इसके बाद भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर दिया था। राक्षस के अंत की खुशी में सभी देवता प्रसन्न होकर भोलेनाथ की नगरी काशी में पधारे और काशी में दीए जलाकर खुशियां मनाई, जिस दिन ये हुआ, उस दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा थी।

ये भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2024: देव उठनी एकादशी आज, जानें पूजा का शुभ-मुहूर्त

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना