Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या है जीबीएस बीमारी, जिससे महाराष्ट्र में हुई पहली मौत

GBS Disease in Maharashtra: महाराष्ट्र में फैली जीबीएस बीमारी से लोग दहशत में है। इसी बीमारी से जुड़े एक मरीज की मौत की खबर भी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी साझा की है।
GBS disease

GBS Disease in Maharashtra: महाराष्ट्र में फैली जीबीएस बीमारी से लोग दहशत में है। इसी बीमारी से जुड़े एक मरीज की मौत की खबर भी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी साझा की है। मरने वाला व्यक्ति सोलापुर का रहने वाला है। वहीं, इस बीमारी से ग्रसित लोगों की संख्या बढ़ती हा जा रही है। अकेले पुणे में ही 100 से ज्यादा मरीज हो गए हैं।

पुणे में सबसे ज्यादा मरीज

इम्युनोलॉजिकल नर्व डिसऑर्डर गिलियन बैरे सिंड्रोम का प्रकोप सबसे ज्यादा पुणे में देखा जा रहा है, जहां संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 100 के पार पहुंच गया। पुणे में जीबीएस संक्रमितों की संख्या 101 हो गई है, जिनमें से 68 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 16 मरीजों की हालत गंभीर है और वे वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं।

राज्य के 25,578 घरों का हुआ सर्वे

बता दें कि अभी तक राज्य के 25,578 घरों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें से 15,761 घर पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के और 3,719 घर चिंचवड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के तहत आते हैं। 6,098 घर ग्रामीण इलाके के हैं।

क्या है जीबीएस

दरअसल, जीबीएस एक इम्युनोलॉजिकल नर्व डिसऑर्डर है। इस बीमारी में अचानक से हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इस बीमारी के लक्षणों में कमजोरी, डायरिया आदि शामिल हैं। आमतौर पर बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण के चलते जीबीएस की समस्या हो रही है। इससे मरीज की इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है। बच्चे और युवा इस बीमारी से ज्यादा ग्रस्त हो रहे हैं।

क्या है इसके उपाय

सरकार ने लोगों से पीने का पानी साफ रखने और पानी उबालकर इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही लोगों को अपने खाने में साफ-सफाई रखने और सब्जियों को अच्छी तरह से उबालकर खाने की सलाह जारी की है।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का महाकुंभ दौरा आज, संगम में लगाएंगे डुबकी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड