Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Chess Olympiad: भारत की मेंस और विमेंस टीम ने रचा इतिहास, डी गुकेश ने किया बड़ा कारनामा

मेंस टीम ने ग्रैंडमास्टर डी गुकेश की अगुवाई में स्लोवेनिया के खिलाफ जीत दर्ज कर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, महिला सेक्शन में विमेंस टीम ने आखिरी मैच में अजरबैजान को शिकस्त देकर गोल्ड हासिल किया।
Chess Olympiad| shreshth bharat

Chess Olympiad: भारत ने चेस ओलंपियाड में इतिहास रच दिया है। भारत ने हंगरी में आयोजित ओलंपियाड 2024 में ओपन (मेंस) और विमेंस दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता है।

मेंस टीम ने ग्रैंडमास्टर डी गुकेश की अगुवाई में स्लोवेनिया के खिलाफ जीत दर्ज कर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, महिला सेक्शन में विमेंस टीम ने आखिरी मैच में अजरबैजान को शिकस्त देकर गोल्ड हासिल किया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी है।

गोल्ड जीतने के लिए भारत को ओपन कैटेगरी में स्लोवेनिया के खिलाफ मौच को सिर्फ ड्रॉ करने की जरूरत थी। इस मुकाबले को भारत ने 3.5-0.5 से जीता। डी गुकेश, अर्जुन एरिगैसी, और आर प्रज्ञानंद ने अपने-अपने खेले गए मैच जीतकर भारत को गोल्ड दिलाया।

अमेरिका ने जीता सिल्वर

इनके अलावा टीम इंडिया में  श्रीनाथ नारायणन और पेंटाला हरिकृष्णा भी थे। भारत की टीम इस कैटेगरी में पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रही। इस कैटेगरी में जहां अमेरिका ने सिल्वर जीता वहीं, उज्बेकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

भारत ने विमेंस कैटेगरी में आखिरी मैच में अजरबैजान को 3.5-0.5 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। इस टीम में वैशाली रमेशबाबू, द्रोणावल्ली हरिका, वंतिका अग्रवाल, दिव्या देशमुख, अभिजीत कुंते और तानिया सचदेव शामिल रहीं।

भारत ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त, अश्विन ने किया बड़ा कारनामा

इस कैटेगरी में कजाकिस्तान ने सिल्वर और अमेरिका ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले दोनों कैटेगरी में भारत का सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस साल 2022 में आया था, जहां भारत ने दोनों कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने भी भारतीय टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी हैं। उन्होंने X पोस्ट में लिखा कि 45वें FIDE चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। यह जीत ऐतिहासिक है। चेस ओलंपियाड में भारत ने ओपन और महिला दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया है! हमारी शानदार मेंस और विमेंस चेस टीम्स को बहुत बधाई। उम्मीद है कि यह सफलता चेस के प्रति उत्साहित लोगों को और बेहतर हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

डी गुकेश ने मेंस की इंडिविजुअल कैटेगरी में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता है। इससे पहले उन्होंने साल 2022 चेस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल हासिल किया था। विश्वनाथन आनंद के बाद डी गुकेश ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

Ind vs Ban: शुभमन गिल और पंत ने जड़ा शतक, भारत ने बांग्लादेश के सामने रखा 515 रनों का लक्ष्य

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही