Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारतीय गेंदबाजों का जलवा, बांग्लादेश की टीम 149 पर हुई ढेर

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेस के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
ind vs ban

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेस के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे सत्र में बांग्लादेश की पहली पारी 149 रनों पर समेट दी। वहीं बांग्लादेश की ओर से सबसे अधिक रन पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने बनाए, जबकि मेंहदी हसन मिराज ने नाबाद 27 रनों का योगदान दिया। भारत ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए थे।

भारत के लिए बुमराह ने 11 ओवर में 50 रन देकर चार विकेट लिये। मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रविंद्र जडेजा को दो-दो सफलताएं प्राप्त हुई।
भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश भारत से 227 रन पीछे है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन अश्विन ने बनाए थे। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए।

वहीं, भारतीय टीम ने 227 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी की शुरुआत कर दी है। दूसरी पारी की भी शुरूआत बेहद खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा ज्यादा दर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए और 5 रन बनाकर तस्कीन अहमद का शिकार बने। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड