Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बजट: अमीर किसान आ सकते हैं टैक्स के दायरे में

NI

हर साल की तरह इस साल भी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगीं। लोकसभा चुनाव से पेश होने वाला ये बजट अंतरिम बजट होगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस साल बजट में बड़े ऐलानों की उम्मीद कम की जा रही है। सूत्रों की मानें तो इस बजट में सरकार खेती से होने वाली आय को टैक्स में दायरे में ला सकती है। कहा जा रहा है कि खेती से होने वाली कमाई पर टैक्स के दायरे में लाया जा सकता है। आयकर में निष्पक्षता लाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति की सदस्य आशिमा गोयल ने इसकी सिफारिश की।

आशिमा गोयल ने बताया कि सरकार गरीब किसानों के खातों में पैसे भेजकर उनकी देखभाल करती है। टैक्स सिस्टम को निष्पक्षता बनाने के लिए अंतरिम बजट में अमीर किसानों पर आयकर लगाया जा सकता है। अमीर किसानों के लिए एक सकारात्मक आयकर लागू किया जा सकता है। जानकारों की मानें तो देश के अमीर किसानों पर इनकम टैक्स लगाने से टैक्स सिस्टम में फेयरनेस आएगी। विकास दर कई चीजों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरमंद किसानों को पेमेंट ट्रांसफर करती है जो एक तरह से नकारात्मक आयकर है। अगर कम कर-दरों और न्यूनतम छूट के साथ अमीर किसानों के लिए एक सकारात्मक आयकर लागू किया जाए तो इसके टैक्स सिस्टम में निष्पक्षता आएगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री  किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये भेजती है। ये फंड तीन किस्तों में भेजे जाते हैं। इस योजना की शुरुआत दिसंबर 2018 में की गई थी। 2000 रुपये की तीन बराबर किस्त में ये रकम  सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक अकांउट में ट्रांसफर किया जाता है।

मौजूदा इनकम टैक्स के सेक्शन 10(1) के तहत एग्रीकल्चरल यानी कृषि से होने वाली कमाई को इनकम टैक्स से छूट दी गई है। लेकिन, इसमें हर तरह की खेती शामिल नहीं होती है। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 2(1ए) के उन कृषि आय के बारे में जानकारी दी गई है, जिसे टैक्स छूट मिली है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड