Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महाराष्ट्र में ऐसा कोई दिन नहीं, जब महिलाओं… सरकार पर बरसे शरद पवार

Nationalist Congress Party Chief Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SCP) के प्रमुख शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को बदलापुर की घटना के खिलाफ पुणे में विरोध प्रदर्शन किया।
Nationalist Congress Party Chief Sharad Pawar

Nationalist Congress Party Chief Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SCP) के प्रमुख शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को बदलापुर की घटना के खिलाफ पुणे में विरोध प्रदर्शन किया। यहां एक स्थानीय स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था।

बारिश के बीच NCP-ACP नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

बदलापुर की घटना के खिलाफ बारिश के बीच एनसीपी-एससीपी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शरद पवार ने कहा, “महाराष्ट्र में ऐसा कोई दिन नहीं है, जब महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की खबर न हो… सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। सरकार कह रही है कि विपक्ष राजनीति कर रहा है। इसे राजनीति कहना दिखाता है कि सरकार कितनी असंवेदनशील है।”

ये भी पढ़ें- क्या रिटायरमेंट के बाद IPL में दिखेंगे शिखर धवन, उठ रहे कई सवाल

मैं सरकार की निंदा करती हूं: सुप्रिया सुले

एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और कहा, “राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों में पुलिस का कोई डर नहीं है। मैं सरकार की निंदा करती हूं। कुछ लोगों ने कहा कि बदलापुर में जो लोग इकट्ठा हुए थे, वे बाहर से आए थे। मैं कहना चाहती हूं कि वे सभी भारतीय थे। मैंने ऐसी असंवेदनशील सरकार कभी नहीं देखी। हम तब तक विरोध करना बंद नहीं करेंगे, जब तक कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता।”

SIT ने की स्कूल के अधिकारियों पर कार्रवाई

इस बीच, बदलापुर में नाबालिगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) ने स्कूल अधिकारियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 19 के प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है, जिसके अनुसार हर अधिकारी को नाबालिगों के खिलाफ इस तरह के किसी भी यौन उत्पीड़न के बारे में पता चलने पर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना देना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें- सेमिनार हॉल की जांच के दौरान दो के मिले फिंगरप्रिंट, जानें CBI ने क्या कहा?

यौन उत्पीड़न के बाद लोगों में आक्रोश

महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में चौथी कक्षा की दो लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न के बाद लोगों में आक्रोश पैदा हो गया था। 17 अगस्त को पुलिस ने लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में स्कूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग