श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, सांस संबंधी बीमारी से थे पीड़ित

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को देहांत हो गया। 80 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुवार को सुबह 8.20 बजे कोलकाता स्थित अपने आवास पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली...
Former West Bengal Chief Minister Buddhadeb Bhattacharjee Dies At 80

Buddhadeb Bhattacharjee: बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को देहांत हो गया। 80 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुवार को सुबह 8.20 बजे कोलकाता स्थित अपने आवास पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने उनके निधन की पुष्टि की है।

बुद्धदेव भट्टाचार्य लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है।

10 साल तक रहे बंगाल मुख्यमंत्री

बंगाल में वाम मोर्चा के 34 साल के शासन के दौरान बुद्धदेव भट्टाचार्य दूसरे और आखिरी सीपीएम मुख्यमंत्री थे। माकपा नेता वर्ष 2000 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। भट्टाचार्य ने 2015 में सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति से इस्तीफा दे दिया था और 2018 में पार्टी के राज्य सचिवालय की सदस्यता भी छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें- वकील के उकसाने पर महिला ने किया था सीएम आवास के सामने आत्मदाह

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,” मुख्यमंत्री श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। मैं उन्हें पिछले कई दशकों से जानती हूं और पिछले कुछ वर्षों में जब वे बीमार थे तो मैंने उनसे कई बार मुलाकीत की। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं सीपीआई(एम) पार्टी के सदस्यों और उनके सभी अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। हमने पहले ही यह निर्णय ले लिया है कि हम उनकी अंतिम यात्रा और संस्कार के दौरान उन्हें पूरा सम्मान और औपचारिक सम्मान देंगे।

सुवेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

बंगाल के पूर्व सीएम के निधन पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,”मुझे यह जानकर बेहद दुख हुआ कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का स्वर्गवास हो गया है। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।

कल होगा अंतिम संस्कार

माकपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने बताया कि कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुक्रवार शाम 4:00 बजे माकपा के प्रदेश मुख्यालय अलीमुद्दीन स्ट्रीट से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला