Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वकील के उकसाने पर महिला ने किया था सीएम आवास के सामने आत्मदाह

लखनऊ में योगी आवास के बाहर एक महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की। इस कोशिश में महिला का लगभग पूरा शरीर जल गया। महिला का इलाज लखनऊ के KGMU में चल रहा है।
Uttar Pradesh News| SHRESHTH BHARAT

Uttar Pradesh News: लखनऊ में योगी आवास के बाहर एक महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की। इस कोशिश में महिला का लगभग पूरा शरीर जल गया। महिला का इलाज लखनऊ के KGMU में चल रहा है।

सीएम आवास के बाहर महिला के आत्मदाह करने के मामले में लखनऊ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने महिला के वकील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वकील सुनील कुमार ने महिला को आत्मदाह करने के लिए उकसाया था। वकील के कहने पर महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी।

पुलिस का कहना है कि सरकार की छवि धूमिल करने, पुलिस और सरकार के खिलाफ जनाक्रोश फैलाने के उद्देश्य से महिला क़ो आत्मदाह करने के लिए वकील ने उकसाया था। वकील ने ही महिला से कहा था कि CM आवास के पास आग लगाओगी तो पुलिस तुम्हारे आगे पीछे घूमेगी।

इसके अलावा, पुलिस ने बताया कि उन्नाव के पुरवा थाने के पुलिसकर्मियों क़ो सबक सिखाने के लिए वकील ने महिला को आत्मदाह के लिए उकसाया था। फिलहाल महिला के मोबाइल से मिली वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर वकील सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अयोध्या गैंग रेप पीड़िता का हुआ गर्भपात, लिए गए DNA सैंपल; 12 सप्ताह की थी गर्भवती

पुलिस के अनुसार, वकील सुनील कुमार उन्नाव के पुरवा इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ गौतम्पल्ली थाने के दारोगा बागेश कुमार की शिकायत पर BNS की धारा 108, 49, 226, 131 और 61 के तहत FIR दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

लखनऊ में योगी आवास के बाहर एक महिला ने मंगलवार को आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला का नाम अंजली जाटव है। वह जिला उन्नाव के गांव छत्ताखेड़ा थाना पुरवा की रहने वाली है। महिला ससुराल से विवाद के कारण जनता दरबार में शिकायत के लिए आयी थी, लेकिन महिला को आश्वासन देकर भेज दिया गया था। महिला ने उन्नाव के पुरवा थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है, जिसकी जांच चल रही है।

ससुराल पक्ष के खिलाफ सीएम योगी को लिखा आवेदन पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के पास लाल रंग का बैग मिला, जिसमें सीएम योगी के नाम पर एक आवेदन पत्र मिला। पत्र में ससुराल पक्ष पति, देवर, भांजे, परिवार की महिलाओं के खिलाफ प्रताड़ित करने, 4000 रूपये और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया है। जिसे पुलिस वाले वापस नहीं करा रहे हैं।

रजिस्ट्री कराने के लिए अब नहीं जाना होगा रजिस्ट्रार ऑफिस, करें ये काम

Uttar Pradesh News: पत्नी ने लगाए आरोप

पत्नी ने आरोप लगाए हैं कि पुरवा थाने के दारोगा को रिश्वत दी गयी है, जब उपमुख्यमंत्री ने मेरे पति को तलाश करने की बात की तो पुलिस ने झूठ बोल दिया कि मेरा पति देशराज नहीं मिला। दारोगा राजेश यादव ने उसे अपने घर पर छिपाकर रखा हुआ है। इतना ही नहीं महिला का ये दावा है कि उसने अपने पति को दारोगा के घर पर देखा है।

Uttar Pradesh News: महिला के पति और देवर जेल में बंद

वहीं, उन्नाव SP सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि महिला की तहरीर पर 2 अगस्त को केस दर्ज किया गया था। उसके बाद महिला के पति और देवर को जेल भेजा गया था। बताया जा रहा है कि महिला ऑटो से सपा कार्यालय के बाहर उतरी और होटल पर चाय पी।

हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास से मनाएं- सीएम योगी

इसके बाद सीएम आवास की तरफ आई। महिला की गोद में एक बच्चा भी था, जिसे महिला ने सड़क किनारे रख दिया। फिर बैग से पेट्रोल निकाल कर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया आंखों देखा हाल

प्रत्यक्षदर्शी विजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सीएम योगी से मिलने गई थी। लेकिन महिला को वहां से लौटा दिया गया, जिसके बाद महिला ने आग लगा ली। 1 घंटे तक महिला तड़पती रही। वहां एम्बुलेंस तक नहीं आई। बाद में पुलिस वाले आए और पुलिस जीप में महिला को हॉस्पिटल लेकर गए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग