RG Kar Doctor Rape Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर महिला के साथ बलात्कार और हत्या मामले में आज वहां की अदालत फैसला सुनाएगी। इस मामले में अस्पताल का ही एक कर्मचारी मुख्य आरोपी था, जिसका नाम संजय रॉय है।
डॉक्टरों ने किया था प्रदर्शन
बता दें कि मामले के घटने के बाद से ही देशभर की अलग-अलग जगहों पर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन भी किए, जिसके बाद डॉक्टरों ने कई मांगों को सरकार के सामने रखा था। डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शनों के बीच कई कई मरीजो की मौत हो गई थी। कई शर्तों के साथ सरकार ने डॉक्टरों की मांगों को स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद डॉक्टरों प्रदर्शन को खत्म कर दिया था।
कब हुई थी घटना?
बता दें कि पिछले साल 9 अगस्त 2024 को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में हुई थी। ट्रेनी के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी थी। मामला स्थानीय सियालदह अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास की कोर्ट में चला, जो आज 57 दिन बाद फैसला सुनाएंगे।
दरअसल, आरोपी संजय अभी सीबीआई की गिरफ्त में हैं। उन्होंने अदालत से आरोपी के लिए फांसी की सजा देने का प्रस्ताव रखा है। आज इस मामले में पूरा फैसला आ जाएगा।