Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

खुशखबरी! Ropeway से जोड़ा जाएगा यमुनोत्री धाम, जल्द शुरू होगा काम

परियोजना के लिए खरसाली में चार हेक्टेयर भूमि ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग को पहले ही दे दी थी। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने रोपवे निर्माण का जिम्मा...
yamunotri-dham-ropeway-project-work-will-start-soon-in-uttarkashi read here

Yamunotri Dham Ropeway Project Uttarkashi: यमुनोत्री धाम को रोपवे से जोड़ने वाली परियोजना पर इसी वर्ष काम शुरू होने की उम्मीद है। 200 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली 3.09 किमी लंबा यह रोपवे दस टावर से होकर गुजरेगा। इससे पहले निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए खरसाली से यमुनोत्री तक एक अस्थायी रोपवे भी बनाया जाएगा।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने की समय सीमा तीन वर्ष निर्धारित की गई है। परियोजना पूर्ण होने के बाद तीर्थयात्री 15 मिनट में खरसाली से यमुनोत्री धाम पहुंच जाएंगे। वर्तमान में जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम पहुंचने में तीन से चार घंटे का समय लगता है।

Project को पर्यावरण मंत्रालय से मिली मंजूरी

यमुनोत्री धाम रोपवे परियोजना निर्माण के लिए 3.8 हेक्टेयर वन भूमि (Yamunotri Dham Ropeway Project Uttarkashi) की स्वीकृति’ वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मिल चुकी है। परियोजना के लिए खरसाली में चार हेक्टेयर भूमि ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग को पहले ही दे दी थी। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने रोपवे निर्माण का जिम्मा यमुनोत्री स्काई कार प्राइवेट लि. को सौंपा है।

यह भी पढ़ें- सोमेश्वर पुलिस ने 380 टिन अवैध लीसा किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Yamunotri Dham Ropeway project के सीईओ ने क्या कहा?

यमुनोत्री रोपवे परियोजना के सीईओ अविरल जैन ने बताया कि खरसाली में लोअर टर्मिनल स्टेशन व यमुनोत्री में अपर टर्मिनल स्टेशन के लिए साइट और खरसाली से यमुनोत्री तक लगने वाले टावरों के लिए स्थल का चयन भी किया जा चुका है। परियोजना के लिए करीब 120 पेड़ पातन के लिए चिह्नित किए गए हैं। हालांकि, अभी वन विभाग से पातन की अनुमति नहीं मिली है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब