श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

होनी को कौन टाल सकता, जो आया है, उसे जाना है…हाथरस कांड पर बोले भोले बाबा

हाथरस हादसे में स्वयंभू संत नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वो इस घटना के बाद से बेहद ही परेशान हैं, लेकिन...
Hathras Stampede Accident|Bhole Baba | shreshth bharat

हाथरस हादसे में स्वयंभू संत नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा (Bhole Baba) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वो इस घटना के बाद से बेहद ही परेशान हैं, लेकिन होनी को कोई नहीं टाल सकता है, जो इस धरती पर आया है, उसे जाना ही है, भले ही आगे पीछे हो।

कोई न कोई साजिश हुई है- Bhole Baba

भोले बाबा (Bhole Baba) ने अपने वकील एसपी सिंह के उस दावे को भी सच बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्संग में जहरीले स्प्रे का छिड़काव किया गया था। बाबा ने कहा कि ”प्रत्यक्षदर्शियों ने विषैले स्प्रे के बारे बताया है। वो सत्य है। कोई न कोई साजिश हुई है। लोग बदनाम करने में लगे हुए हैं। लेकिन हमें इस मामले की जांच कर रही एसआईटी पर भरोसा है।”

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें, हाथरस में 2 जुलाई को नारायण साकार विश्व हरि (Narayan Saakar Hari) उर्फ भोले बाबा का सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ था। एक तो दोपहर में उमस भरी बहुत तेज गर्मी और ऊपर से सत्संग स्थल पर क्षमता के कई गुना भक्त इकट्ठा हो चुके थे, जिस कारण भोले बाबा ने अपना प्रवचन भी छोटा कर दिया था।

Sawan 2024: सावन में भक्तों को नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

दोपहर 12.30 बजे अपना प्रवचन शुरु किया था और ठीक 1.30 बजे प्रवचन समाप्त भी कर दिया। उस दौरान सब कुछ ठीक था। बाबा ने ऐलान किया कि अब भक्त उनके चरणों की धूल ले सकते हैं। जिसके बाद 2.5 लाख का हुजूम खड़ा हो गया और सत्संग कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इसके चलते 123 लोगों की मौत हो गई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य