श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बद्रीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत

देवली बगड़ के पास पुलिया पर बुलेरो खाई में गिर गई। बुलेरों के गिरते ही मौके पर भीड़ लग गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई...
Uttarakhand Incident

Uttarakhand Incident: कर्णप्रयाग में शुक्रवार को बद्रीनाथ हाईवे पर बुलेरो गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना देवलीबगड के पास हुई। हादसे में जिनकी मौत हुई है, वह चमोली जिले के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, थाना कर्णप्रयाग से कोतवाल देवेन्द्र सिंह रावत भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

खाई में गिरी बुलेरोंं, दो की गई जान

देवली बगड़ के पास पुलिया पर बोलेरो खाई में गिर गई। बुलेरों के गिरते ही मौके पर भीड़ लग गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, एसडीआरएफ ने घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दोनों शवों को मुश्किल से गहरी खाई से रेस्कयू किया जा सका। पुलिस दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। वह चमोली जिले के मासौं गांव के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के दून अस्पताल में हुई पानी की कमी, तीमारदारों की बढ़ी परेशानी

इससे पहले उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर झड़ीपानी रोड पर पानी वाला बैंड के पास शनिवार (4 मई) सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया था। करीब 5 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में गिर गई थी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में चार युवक शामिल थे। एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक जताया था।

वाहन में छह लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि वाहन में कुल छह लोग सवार थे। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक युवती भी शामिल है।

वीकेंड एन्जॉय करने गए थे मसूरी

ये सभी दोस्त थे। वीकेंड एन्जॉय करने के लिए मसूरी (Uttarakhand Incident) गए थे और वहीं से लौट रहे थे। लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। सभी देहरादून के IMS कॉलेज में पढ़ते थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला