Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के हारने के बाद सूर्य कुमार यादव ने की ये मजेदार पोस्ट

T20 World Cup 2024 में गुरुवार को हुए मैच में USA ने पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में हरा दिया। इस मैच के बाद भारतीय बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।
Suryakumar Yadav Instagram Story

Suryakumar Yadav Instagram Story: T20 World Cup 2024 में गुरुवार को हुए मैच में USA ने पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में हरा दिया। अमेरिका ने सुपरओवर में पाकिस्तान को 5 रनों से हरा दिया। अमेरिका ने सुपरओवर में 18 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 13 रन ही बना सका। पाकिस्तान की T20 World Cup 2024 में अपने पहले ही मैच में USA से हार के बाद भारतीय बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने एक मजेदार स्टोरी लगाई, जिसके हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। T20 World Cup 2024 में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

दरअसल, T20 World Cup 2024 का 11वां मैच 6 जून को खेला गया। यह मैच अमेरिका और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में अमेरिका ने पाकिस्तान को पटखनी दे दी। तब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी टीम को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस मैच के दौरान यूएसए के सौरभ नेत्रवाल्कर ने शानदार गेंदबाजी की। सौरभ नेत्रवाल्कर ने पाकिस्तान की पहली पारी में अपने स्पेल में 18 रन देकर 2 विकेट लिए और इसके बाद सुपर ओवर में भी पाकिस्तान को 13 रनों पर रोक दिया और पाकिस्तान का एक विकेट भी लिया और अमेरिका को जीत दिला दी।

सौरभ की शानदार गेंदबाजी को देखकर भारतीय धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक शानदार स्टोरी पोस्ट की, जो अब वायरल हो रही है।

इस मैच के हीरो रहे सौरभ नेत्रवाल्कर को टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्ट्राग्राम पर फोटो पोस्ट कर अनोखे अंदाज में बधाई देते हुए कहा कि तुला मानला भाऊ। उन्होंने लिखा कि हरमीत सिंह पाजी आराम से मैजिक। आपके और आपके परिवार के लिए जो घर में हैं, उनके लिए बहुत खुश हूं।

दरअसल, सौरभ नेत्रवाल्कर भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर हैं। वह भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं। मुंबई के होने की वजह से सूर्य कुमार यादव ने मराठी में सौरभ को भाऊ कहा।

PAK vs USA: पाकिस्तान को सुपरओवर में अमेरिका ने 5 रन से हराया, पढ़ें हर एक गेंद का रोमांच

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार